27 साल तक एक कमरे में कैद रही 15 साल की लड़की, 42 की उम्र में मिला खौफनाक सच
एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया 1998 में अचानक गायब गई थी। लेकिन 27 साल बाद हैरान करने वाला सच सामने आया है 15 साल की लड़की और 27 साल की अंधेरी कैद… पढ़ें पूरी खबर
New Delhi: पोलैंड से एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। यहां एक महिला को उसके ही घर में कथित तौर पर 27 साल तक एक कमरे में बंद रखा गया, और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मिरेला साल 1998 में अचानक गायब हो गई थी। उस समय उसकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। परिवार और आसपास के लोगों को बताया गया कि वह कहीं लापता हो गई है, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा भयावह निकली।
27 साल तक अंधेरे में कैद जिंदगी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मिरेला को कथित तौर पर घर के एक छोटे से कमरे में बंद रखा गया। वह सालों तक बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गई। जब वह 27 साल बाद पहली बार बाहर आई, तब उसकी उम्र 42 साल हो चुकी थी।
कैसे सामने आया मामला?
मामला तब उजागर हुआ जब पड़ोसियों ने घर से कुछ संदिग्ध आवाजों की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। शुरुआत में परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने किसी भी तरह की अनहोनी से इनकार किया।
AI से बढ़ते खतरे को रोकने के लिए RBI और वित्त मंत्रालय का बड़ा कदम! अब AI बनेगा ही हथियार
लेकिन पुलिस को शक हुआ और टीम जब घर के अंदर पहुंची, तो उनकी मुलाकात मिरेला से हुई। शुरुआत में उसने भी स्थिति को सामान्य बताने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उसके पैरों पर गंभीर चोटों और संक्रमण के निशान देखे।
अस्पताल में सामने आया सच
मिरेला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत बेहद नाजुक है। पैर गंभीर रूप से संक्रमित थे और अगर इलाज में देर होती तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शुरुआत में सभी को यही लगा था कि मिरेला घर छोड़कर चली गई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतने सालों तक अपने ही घर में कैद रही। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से उसे इतने लंबे समय तक कैद में रखा गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।