खान सर की गिरफ्तारी मामले में प्रशांत किशोर का बयान, बोले- ये कोचिंग संस्थान वाले…

इन दिनों खान सर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर हुई है और गिरफ्तारी की बात भी चल रही है। अब इस पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खान सर से लेकर नीट परीक्षा पेपर लीक मामला और बांकीपुर विधानसभा चुनाव के बारे में भी बात की है। खान

Jun 6, 2026 - 11:30
खान सर की गिरफ्तारी मामले में प्रशांत किशोर का बयान, बोले- ये कोचिंग संस्थान वाले…

इन दिनों खान सर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर हुई है और गिरफ्तारी की बात भी चल रही है। अब इस पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खान सर से लेकर नीट परीक्षा पेपर लीक मामला और बांकीपुर विधानसभा चुनाव के बारे में भी बात की है। खान सर को लेकर उनका बड़ा बयान कहा जा रहा है।

खान की गिरफ्तारी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि कोचिंग संस्थान चलाने वाले लोगों के बीच आपस का मामला और झगड़ा है। मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है तो मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। चलिए जान लेते हैं की नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले में उनका क्या कहना है।

क्या बोले प्रशांत किशोर

नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक के मामले में उन्होंने कहा कि यह समस्या एक व्यवस्थागत समस्या है ना की कोई अलग घटना। जब तक शिक्षा के क्षेत्र में कोचिंग संस्थान हावी रहेंगे पेपर लीक होते रहेंगे। 2 साल पहले भी नीट का पेपर लीक हुआ था फिर हुआ है और आगे भी होगा। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसी परीक्षा होगी जिसका पेपर लीक न होता हो। पिछले 10 से 15 सालों में कोचिंग संस्थानों का दबदबा इतना ज्यादा हो गया है कि वह छात्रों को आकर्षित करने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। यही वजह है कि पेपर लीक हो रहे हैं। जब तक सरकार कोचिंग संस्थानों के प्रभाव को कम नहीं करेगी तब तक यही होता रहेगा चाहे सरकार कुछ भी दावा कर ले।

बांकीपुर उपचुनाव पर रखी राय

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा थी यह सिर्फ एक विधानसभा चुनाव नहीं है बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है। पिछले 40 सालों में बीजेपी को वहां कोई दल या नेट नहीं हरा पाया है। वह यह कहते नजर आए कि यह चुनाव कब हो रहा है जब नवंबर 2025 में एनडीए ने पूरे राज्य के लोगों को 10000 रुपए देकर भ्रमित किया है और गलत वादे कर अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार में बीजेपी का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुआ है।

वह कहते हैं नजर आए कि बांकीपुर में होने वाला उपचुनाव 2025 में भाजपा द्वारा किए गए वादों पर जनमत संग्रह होगा। जनता से जो वादे किए गए हैं चाहे वह 2 लाख रुपए देने का हो या फिर पलायन बंद करने का शिक्षा, रोजगार हर तरह से जनता को अपना मत देने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों को पूरी ताकत से यह चुनाव लड़ना होगा ताकि भाजपा ने जो हम लोगों के साथ किया एनडीए ने जो जनसुराज के साथ किया या फिर बिहार में लोगों को जो धोखा दिया गया है उन्हें हराकर जवाब दिया जा सके।