इंदौर में बीच सड़क पर बवाल, मामूली बात पर बाइक सवार युवकों ने कार पर किया हमला, वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस एक तरफ जहां अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों पर लगाम कस रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ बदमाशों का आतंक अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेला इलाके में दो
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस एक तरफ जहां अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों पर लगाम कस रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ बदमाशों का आतंक अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेला इलाके में दो अज्ञात बाइक सवारों ने रात के समय मामूली सी बात को लेकर कार चालक से बीच सड़क पर बहस करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि बाइक सवा ने हाथ में बोतल लेकर कार पर हमला तक कर दिया। जिससे कार का शीश चकनाचूर हो गया।
बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। अज्ञात युवकों द्वारा कार पर किए गए हमले एवं हंगामें की शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आधार पर प्रकरण दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरी घटना उस समय की है जब शहर का एक व्यापारी पीयूष मंजवानी अपनी पत्नी प्रियम मंजवानी के साथ रात को कार से मोती तबेला क्षेत्र से जा रहे थे। इस दौरान कार चालक व्यापारी ने ट्राफिक होने की वजह से गाड़ी का हॉर्न बजाया और कार निकालने का रास्ता मांगने लगा। इतने में उनकी कार के आगे दो अज्ञात बाइक सवारों ने रास्ता रोका और कार चालक से बहस करना शुरू कर दिया।
व्यापारी कार के शीशे ऊपर किए हुए था। जब दोनों युवकों ने कार चालक से शीशे नीचे करने को कहा तो व्यापारी ने शीशे नीचे नहीं किए। जिसके बाद दोनों युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और एक युवक कार के बोनट पर चढ़कर सामने के शीशे पर हमला कर दिया और उसे चकनाचूर कर दिया।
घटना के दौरान कार में मौजूद दंपती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं तथा उनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
एडिशनल डीसीपी दिनेश अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकार्त पियूष मंजवानी द्वारा थाने में आकर सूचना दी गई कि रात 8:45 बजे यह अपनी पत्नी के साथ केशरबाग सड़क से टावर चौराहा की ओर जा रहे थे। तभी तबेला इलाके के पास मे दो अज्ञात बाइक सवारों ने शिकायतकर्ता की कार के आगे अपनी गाड़ी रोकी और हंगामा करने लगे। जिसके बाद एक युवक ने कार के सामने के शीशे पर हमला कर तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों बाइक सवारों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर इन अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई एवं गिरफ्तार किया गया।