CM मोहन यादव ने किया पर्यटन सखियों से संवाद, कार्यों को सराहा, कहा- वर्ष 2027 युवाओं को समर्पित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026” में निर्भया कोष सहायतित STDW परियोजना की युवा पर्यटन सखियों से संवाद किया। इस संवाद में पर्यटन सखियों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, सोवेनियर निर्माण, आत्मरक्षा, पर्यटकों की सुरक्षा और उनके प्रति सहयोगात्मक व्यवहार जैसे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026” में निर्भया कोष सहायतित STDW परियोजना की युवा पर्यटन सखियों से संवाद किया। इस संवाद में पर्यटन सखियों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, सोवेनियर निर्माण, आत्मरक्षा, पर्यटकों की सुरक्षा और उनके प्रति सहयोगात्मक व्यवहार जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सीएम ने युवा पर्यटन सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
सीएम मोहन यादव से संवाद के दौरान पर्यटन सखियों ने बताया कि ओंकारेश्वर की पर्यटन सखियां महिला सशक्तिकरण और सेवा का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी हैं। यहां बेटियाँ पहली ‘स्टोरी टेलर’ के रूप में काम करती हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ओंकारेश्वर के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी देती हैं।
पर्यटन सखियों ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने व्हीलचेयर केयरगिवर्स का काम भी करती हैं और दिव्यांगजनों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में बड़ा योगदान देती हैं। महिला पर्यटकों, श्रद्धालुओं और बुजुर्ग महिलाओं की मदद अलग-अलग तरीकों से की जाती है। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम तथा स्टैच्यू ऑफ वननेस की प्रतिकृतियां बनाने का काम भी पर्यटन सखियों द्वारा किया जाता है, जिन्हें विभिन्न अवसरों पर सॉवेनियर के रूप में भेंट किया जाता है।
40 हजार युवतियों को दी जा रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
प्रदेश की लगभग 40 हजार युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें से कुछ यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 में भी शामिल हुई। उज्जैन की युवतियों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान लाठी कला सहित विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपने कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर, सशक्त और हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनाना है।
वहीं सरकार भी निर्भया कोष के सहयोग और सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के जरिए महिलाओं को सशक्त करने पर जोर दे रही है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय समुदायों और प्रशिक्षित बालिकाओं को एक सशक्त नेटवर्क से स्थापित करना है।
युवाओं को समर्पित होगा साल 2027- सीएम मोहन यादव
सीएम डॉ.यादव ने वर्ष 2027 को युवाओं को समर्पित करने का ऐलान भी किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, “भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में 2 करोड़ से अधिक युवा हैं। हमारी सरकार अगला वर्ष 2027 प्रदेश की युवा शक्ति को समर्पित करेगी। युवाओं के समग्र कल्याण और रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।”