12 जुलाई से भोपाल मंडल होकर टनकपुर–नान्देड के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन- बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी
यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 17631/17632 नान्देड–टनकपुर–नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव प्रदान करेगी। गाड़ी का शेड्यूल गाड़ी संख्या 17631 नान्देड–टनकपुर
यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 17631/17632 नान्देड–टनकपुर–नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव प्रदान करेगी।
गाड़ी का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 17631 नान्देड–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को नान्देड से रात्रि 23:40 बजे प्रस्थान कर पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा, इटारसी (11:55/12:05 बजे), रानी कमलापति (13:40/13:45 बजे), बीना (15:55/16:00 बजे) सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन प्रातः 05:55 बजे टनकपुर पहुँचेगी।
वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर–नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से प्रातः 09:00 बजे प्रस्थान कर खटीमा, पीलीभीत, बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना (00:50/00:53 बजे), रानी कमलापति (02:40/02:50 बजे), इटारसी (04:15/04:20 बजे), खंडवा, अकोला, वाशिम, हिंगोली एवं पूर्णा जंक्शन होते हुए सायं 16:30 बजे नान्देड पहुँचेगी।
रेल्वे की अपील
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की वास्तविक स्थिति NTES अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।