Transfer : एमपी पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर्स के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें सूची
Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं पुलिस मुख्यालय भोपाल ने दो अलग अलग आदेश जारी कर कुल चार इंस्पेक्टर्स के तबादले किये हैं इसमें एक रक्षित निरीक्षक भी शामिल है। पीएचक्यू भोपाल ने तबादला आदेश जारी कर तीन कार्यवाहक निरीक्षकों को एक जगह से हटाकर दूसरी
Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं पुलिस मुख्यालय भोपाल ने दो अलग अलग आदेश जारी कर कुल चार इंस्पेक्टर्स के तबादले किये हैं इसमें एक रक्षित निरीक्षक भी शामिल है।
पीएचक्यू भोपाल ने तबादला आदेश जारी कर तीन कार्यवाहक निरीक्षकों को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया है इसी तरह एक अन्य आदेश में पुलिस मुख्यालय ने कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक को भी स्थानांतरित किया है।
इन पुलिस अधिकारियों के तबादले
- कार्यवाहक निरीक्षक दीपेंद्र सिंह कुशवाह को पीटीएस तिघरा ग्वालियर से ग्वालियर जिले में पदस्थ किया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह राजावत को उज्जैन से हटाकर गुना भेजा गया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक उमेश यादव को पीटीएस सागर से जबलपुर जिले में पदस्थ किया गया है।
- कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक हिमांशु तिवारी को पीटीएस तिघरा ग्वालियर से यातायात पुलिस दतिया पदस्थ किया गया है।
PHQ भोपाल के तबादला आदेश