Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश में सभी विभाग तबादला सूची जारी कर रहे हैं आवश्यकतानुसार और प्रशासनिक कार्य सुविधा को देखते हुए अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं इसी क्रम में राजस्व विभाग ने थोक बंद तबादले किये हैं, विभाग ने 240 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की सूची जारी की है। राजस्व विभाग ने विभिन्न जिलों में पदस्थ

Jun 16, 2026 - 17:30
Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश में सभी विभाग तबादला सूची जारी कर रहे हैं आवश्यकतानुसार और प्रशासनिक कार्य सुविधा को देखते हुए अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं इसी क्रम में राजस्व विभाग ने थोक बंद तबादले किये हैं, विभाग ने 240 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की सूची जारी की है।

राजस्व विभाग ने विभिन्न जिलों में पदस्थ तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है, शासन ने 101 तहसीलदार/ प्रभारी तहसीलदार और 139 नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार के नाम शामिल हैं, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

आज 16 जून रात 12 बजे तक हो सकेंगे Transfer 

आपको बता दें, राज्य शासन ने तबादला करने की अंतिम तारीख 15 जून तय की थी, जिसके चलते 15 जून सोमवार को देर रात तक विभागों ने सूची तैयार कर जारी की , लेकिन आज मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने तबादला में छूट की अवधि बढ़ाने की मांग की जिसपर सहमति नहीं बन सकी लेकिन मुख्यमंत्री ने इसमें एक दिन की छूट देने की बात कही जिसके हिसाब से आज 16 जून को 12 बजे तक तबादले हो सकेंगे।

तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार तबादला सूची 

नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार तबादला सूची 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।