MP College: कॉलेज आवंटित छात्रों के लिए एडमिशन का अंतिम अवसर, आज शाम 5 बजे तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे
मध्यप्रदेश के महाविद्याल में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त सीएलसी चरण में महाविद्यालय आवंटित होने के बाद भी प्रवेश शुल्क जमा ना कर पाने वाले छात्रों को अंतिम अवसर दिया है। ऐसे छात्र आज शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर आवंटित महाविद्यालय में
मध्यप्रदेश के महाविद्याल में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त सीएलसी चरण में महाविद्यालय आवंटित होने के बाद भी प्रवेश शुल्क जमा ना कर पाने वाले छात्रों को अंतिम अवसर दिया है। ऐसे छात्र आज शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर आवंटित महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।
दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ई-प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत अतिरिक्त सीएलसी चरण में अंतिम तिथि 14 अगस्त तक महाविद्यालय आवंटित होने के बाद भी कई छात्र प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर सके, इसलिए विभाग द्वारा प्रवेश सुनिश्चित करने का अंतिम अवसर दिया गया है। छात्र आज, 18 अगस्त को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर आवंटित महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद प्रवेश शुल्क जमा करने का अवसर उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए महाविद्यालय आवंटित ऐसे सभी छात्र , जिन्होंने अभी तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है, निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय का ध्यान रखते हुए समय से पूर्व शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। संबंधित छात्र अपने आवंटित महाविद्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
छात्रों को उपलब्ध कराए गए इस अवसर से महाविद्यालय आवंटित होने के उपरांत प्रवेश शुल्क जमा करने से रह गए छात्रों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने में सुविधा मिलेगी और वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अपनी उच्च शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगे।