डेटिंग ऐप पर प्यार में फंसाया, मोटे मुनाफे का लालच दिया, युवक ने गंवाए 18 लाख रुपये, साइबर ठगी के तार पाकिस्तान से जुड़े
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग इसके जाल में फंसकर अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं, ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहाँ साइबर ठगों ने डेटिंग ऐप का सहारा लेकर एक युवक को फंसाया और उसके 18 लाख रुपये ठग लिए,
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग इसके जाल में फंसकर अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं, ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहाँ साइबर ठगों ने डेटिंग ऐप का सहारा लेकर एक युवक को फंसाया और उसके 18 लाख रुपये ठग लिए, युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है, शुरूआती जाँच में ठगी के तार पाकिस्तान से जुड़े मिल रहे हैं।
भोपाल के रहने वाले एक युवक को साइबर ठगों ने डेटिंग ऐप के जरिये फंसा लिया, ठगों की साथी एक लड़की से युवक से दोस्ती की, उसने अपना नाम अनीता शर्मा बताया और मुंबई की निवासी बताया, लड़की की बातों से लड़का प्रभावित हो गया पहले फोन कॉल फिर वीडियो कॉल पर बात होने लगी और दोनों में दोस्ती हो गई।
दोस्ती होने के बाद दोनों वीडियो कॉल पर अक्सर बात करने लगे इस दरमियान लड़की ने युवक को अपन प्रेम जाल में फंसा लिया उसे ऑनलाइन इन्वेंस्टमेंट प्लान बताने लगी और फिर मोटा मुनाफे के बारे में बताया, लड़की ने युवक को मुनाफे का लालच लिया, लड़के ने डेढ़ लाख रुपये इन्वेस्ट किये तो उसका अच्छा मुनाफा मिला उसे भरोसा हो गया।
लड़की ने बातों में उलझाकर 18 लाख रुपये ट्रांसफर कराये
लड़की ने धीरे धीरे लड़के को पूरी तरह भरोसे में ले लिया और इन्वेस्ट कराने लगी, लड़की ने प्यार भरी बातों और जल्दी शादी की बात का वास्ता देकर पैसा कमाने की बात कही और धीरे धीरे अलग अलग एकाउंट में 18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, लड़के ने एक दिन अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले उल्टा साइबर ठगों ने उसे धमकियाँ देना शुरू कर दी।
साइबर ठगी के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे
लड़के को समझ में आ गया कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गया है, उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, एसीपी संतोष पटेल ने मीडिया को बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है, टेक्नीकल साक्ष्य जुटाए रहे हैं शुरूआती जाँच में साइबर ठगी के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए दिख रहे हैं, इन्वेस्टिगेशन जारी है।