भोपाल- किराये पर लग्जरी कार लेकर उसे बेचने और गिरवी रखने वाला आरोपी पकड़ाया, 1 करोड़ 10 लाख की गाड़ियां बरामद

भोपाल पुलिस ने किराये पर गाड़ियां लेकर उन्हे बेचने और गिरवी रखने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बागसेवनिया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी से कुल 08 चारपहिया वाहन जिनकी कुल कीमत एक करोड 10 लाख रूपये है, जप्त की है। यह था मामला

Jun 7, 2026 - 21:30
भोपाल- किराये पर लग्जरी कार लेकर उसे बेचने और गिरवी रखने वाला आरोपी पकड़ाया, 1 करोड़ 10 लाख की गाड़ियां बरामद

भोपाल पुलिस ने किराये पर गाड़ियां लेकर उन्हे बेचने और गिरवी रखने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बागसेवनिया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी से कुल 08 चारपहिया वाहन जिनकी कुल कीमत एक करोड 10 लाख रूपये है, जप्त की है।

यह था मामला 

दरअसल फरियादी सिद्धार्थ मिश्रा ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि दिसम्बर 2025 मे सैयद जमीर नाम के युवक से उसकी पहचान हुई,  जमीर ने बताया कि वह भी कार रेन्टल कंपनी चलाता है उसके पास पुरानी गाडियां है नई गाड़ियों की आवश्यकता पडती है, जमीर ने सिद्धार्थ को झांसा दिया कि तुम मुझे जब गाडियों कि आवश्यकता होगी तो उपलब्ध करा देना इसके बाद जमीर ने सिद्धार्थ से कई गाड़िया ली और उन्हे रेंट पर चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच जमीर ने सिद्धार्थ को रेंट का पैसा बंद कर दिया, सिद्धार्थ ने जब जमीर से पैसे मांगे तो जमीर ने बहाना बनाकर उसे टाल दिया, सिद्धार्थ ने जब गाड़ियों के बारे में पता किया तो सच जानकर वह चौंक गया, जमीर ने सिद्धार्थ के कई वाहन सस्ते दामों में बेच दिए साथ ही कुछ गिरवी रख दिए।

पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ तो सच आया सामने 

पुलिस ने जमीर के साथी आरोपी राहुल जोशी पिता पुरूषोत्तम जोशी उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 04 बसई मोहल्ला बैरसिया जिला भोपाल को पकड़कर मामलें में  पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने महिन्द्रा एक्सयूव्ही 300 के अतिरिक्त इसी प्रकार 08 चारपहिया वाहन सैयद जमीर, शम्मी खान व समीर खान के साथ मिलकर बेचना बताया। आरोपी की निशादेही पर अन्य स्थानो से दो स्कारपियो , एक थार, एक होण्डा सिटी कार, एक वेन्यू कार ,एक स्वीफट डिजायर कार व एक टीआगो कार लगभग कुल एक करोड 10 लाख रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।

मामलें के मास्टरमाइन्ड 

प्रकरण मे पूरे घटना का मास्टर माइंड सैयद जमीर, शम्मी खान है दोनो के द्वारा रेण्टल कम्पनीयो से वाहन किराये पर लेकर अपने अपराध के सहयोगियो को फर्जी वाहन स्वामी बना देते थे और कोई भी कहानी बनाकर इमोशनल रूप से मूल वाहन स्वामीयो के वाहनो को स्वयं वाहन स्वामी बनकर बंधक रख देते थे अपराध करने के तरीको मे वाहन बंधक रखने वालो के सामने एक वीडियो/फोटो बना देते थे बंधक राशि नगद लेने का प्रयास करते थे आरोपीगणो द्वारा अब तक विवेचना मे प्राप्त तथ्य के अनुसार 30 लाख रूपये की राशि धोखाधडी कर मूल वाहन स्वामी के वाहनो को गिरवी रखे है प्रकरण मे मुख्य आरोपियो के अलावा उपरोक्त अपराध मे सहयोगियो मे समीर खान ,राहुल जोशी ,अनुराग माहेश्वरी के नाम विवेचना मे प्राप्त है जिनमे से एक आरोपी राहुल जोशी को गिरफतार किया है शेष आरोपियो की तलाश जारी है।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।