भारत आते ही CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिया पहला रिएक्शन, कर डाली ये मांग
कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इसके फाउंडर अभिजीत दीप के भारत पहुंच चुके हैं और जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल भी हो गए हैं। भारत आते ही उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अभिजीत ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री
कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इसके फाउंडर अभिजीत दीप के भारत पहुंच चुके हैं और जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल भी हो गए हैं। भारत आते ही उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
अभिजीत ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके पहले उन्होंने देशभर के युवाओं, छात्रों और समर्थकों को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े मामले पर गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए।
जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीजेपी ने शनिवार को यह घोषणा की कि उसे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। इस प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कर्मचारी चाहिए उन आयोग सहित अलग-अलग परीक्षाओं में अनियमितताओं की जवाबदेही मांगी जा रही है।
VIDEO | Abhijeet Dipke, founder of the online movement Cockroach Janta Party (CJP), arrives in Delhi, says, “Education Minister must resign. Five students have committed suicide.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BoGzUMNt5h
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026
विरोध प्रदर्शन की मिली अनुमति
अभिजीत दीपके जंतर मंतर पर रखे गए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आज ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने इसे एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया है। CJP ने अपने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारी सीधे जंतर मंतर पहुंचे। CJP के समर्थकों का यह कहना है कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो अनशन किया जाएगा।