“शिक्षा व्यवस्था ICU में..” पेपर लीक पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- बंद कमरों में बैठकर नहीं होगा सुधार
देश में हो रहे विभिन्न पेपर लीक मामलों, विशेष रूप से NEET-UG परीक्षा धांधली को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान चला रही है। इस बड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
देश में हो रहे विभिन्न पेपर लीक मामलों, विशेष रूप से NEET-UG परीक्षा धांधली को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान चला रही है। इस बड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की पर अड़ी है। इस बीच, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है।
बता दें कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पेपर लीक के मुद्दे पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह तीसरा साल है जब नीट परीक्षा की प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठे हैं। यह पहली बार नहीं है कि पेपर लीक हुआ है, छात्रों में आक्रोश है, सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जब सिर्फ नीट पेपर लीक पर ऐसा करना पड़ रहा है।
सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया: कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने कहा कि आज देश में कोई भी ऐसी प्रतियोगी परीक्षा नहीं है जिस पर सवाल नहीं उठाए जा रहे हो। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक टेक्नीकल महाविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरा प्रश्नों के पेपर का बंडल ही चोरी हो गया। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि देश की मौजूदा सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को ICU में धकेल दिया है।
पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार कर रहे छात्रों के बात
कन्हैया कुमार ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार देशभर के विद्याार्थियों के बीच जाकर उनके मुलाकात कर रहे हैं एवं उनके बात कर रहे हैं। हम बात करें भारत जोड़ो यात्रा या फिर भारत न्याय यात्रा इन कार्यक्रमोंं में भी छात्रों ने आकर भी राहुल गांधी से कई मुद्दों पर बात की है। जिसके बाद राहुल गांधी ने यह महसूस किया है कि इस देश की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है लेकिन कोई भी परिवर्तन बंद कमरों में बैठकर नहीं हो सकता है।
कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर किसी भी चीज में परिवर्तन लाना है तो उसके दो स्तर होते हैं। पहले स्तर है कि समस्या की पूरी जानकारी हो और फिर उन समस्याओं के समाधान तक पहुंचा जाए। इसी उद्देश्य को लेकर पिछले दिनों लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट में देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावाकों के बीच में एक प्रिजेंटेशन रखा था। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन को चला रहे हैं।
कन्हैया कुमार ने बताई मांगें
कन्हैया कुमार ने अपनी बात को जारी रखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मांगों को भी रखा। उन्होंने कहा कि हमारी तीन प्रमुख मांगें है। पहली, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और पेपर लीक माफिया के साथ उनके संपर्क की जांच होनी चाहिए। दूसरी, भारत के शिक्षा व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, जिसके लिए UPA सरकार ने एक कमेटी बनाई थी, लेकिन NDA सरकार ने मनमाने ढंग से NTA बना दिया। अंतिम मांग है कि युवाओं के लिए एक रेगुलर जॉब कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए और परीक्षा भर्ती प्रक्रिया के लिए एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए।
हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार ने ICU में पहुंचा दिया है।
ऐसे में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi देश भर के छात्रों से मिल रहे हैं, उनकी बात सुन रहे हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके।
इसी उद्देश्य के साथ राहुल गांधी जी ने कोटा में छात्रों और उनके… pic.twitter.com/DsiOXkRDL0
— Congress (@INCIndia) July 6, 2026