MP में 1 लाख नौकरी की घोषणा पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उमंग सिंघार ने पूछा “बीजेपी कब तक युवाओं को झूठे सपने दिखाएगी”
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर युवाओं को झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस साल एक लाख नौकरियों का वादा सिर्फ “अखबारों की हेडलाइन” बनकर रह गया है और प्रदेश के लाखों युवा अब भी
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर युवाओं को झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस साल एक लाख नौकरियों का वादा सिर्फ “अखबारों की हेडलाइन” बनकर रह गया है और प्रदेश के लाखों युवा अब भी नौकरी का इंतज़ार ही कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि न तो नौकरियां ज़मीन पर दिख रही हैं और न ही भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता है। उन्होंने कहा “हर साल नए वादे होते हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। शिक्षित युवा दर-दर भटक रहा है, परिवारों पर दबाव बढ़ रहा है और भविष्य धुंधला होता जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सिर्फ घोषणाएं कर देती हैं लेकिन फिर उन्हें पूरा नहीं किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में पांडुर्णा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और इस वर्ष एक लाख नियुक्तियों का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा जिसमें ऊर्जा विभाग के 50 हजार पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में 2.5 लाख और नौकरियां देने की योजना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दी गई है। उन्होंने सरकार के कामकाज को “सच्चा वादा और पक्का काम” बताते हुए कहा कि राज्य सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही है।
उमंग सिंघार ने किए सवाल
इसे लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस साल 1 लाख नौकरियों का वादा तो सिर्फ अखबारों की हेडलाइन बनकर रह गया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हर साल नए वादे किए जाते हैं लेकिन परिणाम शून्य रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है जिससे परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और युवाओं का भविष्य धुंधला होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि आखिर युवाओं को रोजगार कब मिलेगा और कब तक सिर्फ घोषणाएं ही मिलती रहेंगी।