राहुल गांधी ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र, 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग, कमलनाथ ने BJP पर किया हमला

इंदौर में आयोजित छात्रों की गूँज कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने छात्रों ने 27 % OBC आरक्षण लागू नहीं होने से 13 प्रतिशत नियुक्तियां होल्ड पर रहें की समस्या बताई थी, राहुल गांधी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है, उधर कमलनाथ ने राहुल गांधी के पत्र को सोशल मीडिया […]

Sep 23, 2026 - 22:30
राहुल गांधी ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र, 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग, कमलनाथ ने BJP पर किया हमला

इंदौर में आयोजित छात्रों की गूँज कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने छात्रों ने 27 % OBC आरक्षण लागू नहीं होने से 13 प्रतिशत नियुक्तियां होल्ड पर रहें की समस्या बताई थी, राहुल गांधी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है, उधर कमलनाथ ने राहुल गांधी के पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने उठाया 27 % OBC आरक्षण का मुद्दा 

राहुल गांधी ने कल 22 सितम्बर को लिखे पत्र को आज सोशल मीडिया पर साझा किया उन्होंने X पर लिखा –  ” मुख्यमंत्री जी, इंदौर में छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के अनेक छात्रों ने शिक्षा, रोज़गार और अपने भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से रुकी हुई नियुक्तियों के कारण वे लगातार अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं ने परीक्षा पास कर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, फिर भी 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड पर रखा गया है और इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2022 से आज तक नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं।

सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27% OBC आरक्षण को समर्थन दिया था, फिर भी इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण के क्रियान्वयन और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आपसे अनुरोध है कि छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनें और जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान करें। इस देरी के कारण अभ्यर्थी पहले ही अपना बहुत कीमती वक्त गंवा चुके हैं। अब बिना किसी देरी के 27% OBC आरक्षण लागू कर 13% होल्ड पदों के सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।

कमलनाथ ने प्रदेश की BJP सरकार को घेरा 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी के पत्र को X पर साझा किया है, उन्होंने लिखा – हमारे नेता राहुल गांधी ने एकदम सही सवाल पूछा है। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश के OBC वर्ग को 27% आरक्षण दिया गया था लेकिन उसके बाद बनी भाजपा सरकारों ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से आरक्षण पर अघोषित रोक लगा रखी है। वर्षों से कभी हाई कोर्ट में तो कभी सुप्रीम कोर्ट में सरकार मामले को टालती रहती है। सरकारी वकील कभी तैयारी से नहीं जाते तो कभी अगली तारीख माँगते हैं। OBC आरक्षण लागू ना कर भाजपा ने अपना OBC विरोधी चेहरा ख़ुद बेनक़ाब कर लिया है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।