25 सितंबर से MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, नई बसों के लिए खास ट्रेनिंग ले रहे ड्राइवर
मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें सड़कों पर उतर जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान से इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। नई तकनीक की इन बसों की कमान संभालने वाले ड्राइवरों को भी पहले इसके लिए तैयार किया […]
मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें सड़कों पर उतर जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान से इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। नई तकनीक की इन बसों की कमान संभालने वाले ड्राइवरों को भी पहले इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
इलेक्ट्रिक और CNG बसों को चलाने वाले ड्राइवरों को इनकी तकनीक के साथ सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। इंदौर और छिंदवाड़ा में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर में यह ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है।
अब ड्राइवरों की ट्रेनिंग का दायरा प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक भी बढ़ेगा। भोपाल, बैतूल, छतरपुर, उज्जैन और ग्वालियर में पांच रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर 22 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे।
GPS से मिलेगी लाइव लोकेशन, इमरजेंसी में पैनिक बटन
नई बसों में GPS रहेगा, जिससे उनकी लाइव लोकेशन पता चल सकेगी। यात्रियों के लिए पैनिक बटन भी रहेगा, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में किया जा सकेगा।
2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को अगले पांच वर्षों में बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर साल 2,500 से 3,000 नई बसें जोड़ने की योजना है।