PM Kisan: अगली किस्त से पहले किसान जल्द पूरे कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपए, जानें डिटेल्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन

Jul 14, 2026 - 11:30
PM Kisan: अगली किस्त से पहले किसान जल्द पूरे कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपए, जानें डिटेल्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। हाल ही में 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी की थी, इसके तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी गई। अब अगली किस्त (24वीं) चार महीने के चक्र के आधार पर अगस्त से नवंबर के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

​किसानों को सलाह दी जाती है कि योजना और किस्त से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर बनाएं रखें। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

24वीं किस्त चाहिए तो जल्द अपडेट कर लें ये दस्तावेज

  • दरअसल, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी ना कराने पर अगली किस्त रुक या अटक सकती है। पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • किस्त पाने के लिए भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है। ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश सहित देश के 14 राज्यों में नए पंजीकरणों के लिए ‘फार्मर आईडी’ (Farmer ID) बनाना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में किसानों को अगली किस्त से पहले ‘फार्मर आईडी’ भी अपडेट कर लेना चाहिए।
  • इसके अलावा आवेदन फॉर्म में  नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या में कोई गलती हो गई है तो सही कर लें, अन्यथा किस्त अटक सकती है।

PM KISAN : नए किसान कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाए।
  • स्टेप 2:  न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3:  स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां सभी जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा कोड को भरें। ओटीपी (OTP) को क्लिक करें।
  • स्टेप 5: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भर दें।
  • स्टेप 6:  पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर देंगे।

PM KISAN : कैसे चेक करें लिस्ट में नाम है या नहीं

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन के Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 :  फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें।  फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5 : इसके बाद Get Data पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिखने लगेगा।