IAS Transfer: इन 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश राज्यपाल से नाम कार्मिक विभाग ने 13 मई को जारी किया है। बैच 2009 के

May 13, 2026 - 16:30
IAS Transfer: इन 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश राज्यपाल से नाम कार्मिक विभाग ने 13 मई को जारी किया है।

बैच 2009 के आईएएस अधिकारी रामवीर को जालंधर संभाग के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह प्रशासनिक सचिव, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे पहले वह प्रशासनिक सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क और आयुक्त जालंधर मंडल पद पर कार्यरत थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव कौन?

बैच 2010 के आईएएस अधिकारी घनश्याम थोड़ी को सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब और सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव पद पर पुनीत गोयल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पद का प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले वह विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग पद पर कार्यरत थे। बैच 2021 की आईएएस अधिकारी अक्षिता गुप्ता को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल रूपनगर पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर कार्यरत थी।

कुछ दिन पहले हुआ था कई आईएएस अफसरों का तबादला

पिछले सप्ताह ही पंजाब सरकार ने 7 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया था। कमल किशोर यादव को वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज दिया गया था। परमिंदर सिंह पाल को रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। गौतम जैन को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली  निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। वहीं जसवीर सिंह को पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई थी। पल्लवी मिश्रा को कलानौर का एसडीएम नियुक्त किया गया था।