IAS Transfer: एक साथ 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

कर्नाटक सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। पश्चिम बंगाल में भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 3 जून (बुधवार) को राज्य सरकार ने स्थानांतरण संबंधित आदेश जारी किया है। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। तुषार गिरी नाथ, एडिशनल

Jun 3, 2026 - 23:30
IAS Transfer: एक साथ 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

कर्नाटक सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। पश्चिम बंगाल में भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 3 जून (बुधवार) को राज्य सरकार ने स्थानांतरण संबंधित आदेश जारी किया है। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

तुषार गिरी नाथ, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट बेंगलुरु को स्थानांतरित करके एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अगले आदेश तक शहरी विकास विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

कर्नाटक में इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार

राजेंद्र कोलन पी, डिप्टी चीफ मिनिस्टर बेंगलुरु के डिप्टी सेक्रेटरी को स्थानांतरित करके मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इस पद पर कार्यरत कावेरी बीबी का तबादला किया गया है। राजेंद्र चोलन को कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का प्रभार भी सौंपा गया है। अतीक एल.के को मुख्यमंत्री का फाइनेंशियल एडवाइजर बनाया गया है। साथ ही वह अगले आदेश तक बेंगलुरु बिजनेस कॉरिडोर के अध्यक्ष पद का प्रभार भी संभालेंगे।


पश्चिम बंगाल में किन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला?

पश्चिम बंगाल में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बैच 1998 के आईएएस अधिकारी नीलम मीना को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पश्चिम बंगाल पद की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वह प्रधान सचिव कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत थी। बैच 1994 के आईएएस अधिकारी डॉ रवि इंदर सिंह को कंज्यूमर एफेयर्स डिपार्टमेंट का नया प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। इससे पहले वह सेल्फ हेल्प ग्रुप और सेल्फ एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थी।

21567 21569