IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में एक साथ 49 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी

केरलम में UDF सरकार बनने के बाद ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। प्रधान सचिव, मैनेजिंग डायरेक्टर और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशसनिक (AIS A) विभाग

Jun 9, 2026 - 18:30
IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में एक साथ 49 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी

केरलम में UDF सरकार बनने के बाद ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। प्रधान सचिव, मैनेजिंग डायरेक्टर और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशसनिक (AIS A) विभाग ने सोमवार को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी के.आर ज्योतिलाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, फाइनेंस डिपार्मेंट, प्लानिंग एंड इकोनॉमिक अफेयर डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वह केरल स्टेट प्लानिंग बोर्ड के सदस्य सचिव पद पर भी बने रहेंगे। साथ ही उन्हें ऑफिसर टैक्स डिपार्टमेंट, रिबिल्ड केरल इनिशिएटिव और  पब्लिक प्रोक्योरमेंट एडवाइजरी डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पुनीत कुमार को रेजिडेंट कमिश्नर केरल हाउस नई दिल्ली और अन्य सभी प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।

बी. अशोक और एन. प्रशांत को भी मिला नया पदभार 

बी अशोक को उच्च विभाग शिक्षा का प्रधान सचिव बनाया गया है। एन. प्रशांत को खेल विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह युवा मामलों, चिड़ियाघर, पुरातत्व और अभिलेखागार विभागों के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को हाल ही में निलंबन के बाद सेवा में बहाल किया गया था।

दो नए गैर-कैडर पद का सृजन हुआ 

राज्य सरकार ने दो नए गैर कैडर पदों का सृजन भी किया है- आयुक्त भूमि राजस्व और प्रिंसिपल डायरेक्टर, लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिपार्टमेंट। जिनकी अवधि एक साल होगी। भूमि राजस्व के आयुकर पद पर कुडुम्बश्री के कार्यकारी निदेशक एच. दिनेश को नियुक्त किया गया है। दिव्या एस अय्यर को प्रधान निदेशक लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिपार्टमेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

धन्या सुरेश को खाद्य सुरक्षा आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। टीवी अनुपमा को परिवहन विभाग सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हवाई अड्डा, मेट्रो रेल और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सुहास एस को जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात किया गया है। सामान्य शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पद पर डॉ डी संजीत बाबू को नियुक्त किया गया है। साथ ही वह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

डॉ राजू नारायण स्वामी, प्रमुख सचिव, संसदीय कार्य विभाग को प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ शर्मिला मैरी जोसेफ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें अधिकारी फूड एंड सिविल सप्लाईज और कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। टिंकू बिस्वाल को ऑफिसर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, डायरेक्टर जनरल का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

केरलम आईएएस तबादला सूची देखें 

go-2847-26-transfer-1554198