जबलपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद भी तीसरी बार मां बनी गरीब महिला, आयोग ने जारी किया CMHO को नोटिस जारी

जबलपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ जिला चिकित्सालय में एक महिला की नसबंदी की गई। उसके बावजूद महिला तीसरी बार माँ बन गई। मामला राज्य मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा है। जिला चिकित्सालय में हुई थी नसबंदी जबलपुर जिले में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की लापरवाही से

Jun 11, 2026 - 20:30
जबलपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद भी तीसरी बार मां बनी गरीब महिला, आयोग ने जारी किया CMHO को नोटिस जारी

जबलपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ जिला चिकित्सालय में एक महिला की नसबंदी की गई। उसके बावजूद महिला तीसरी बार माँ बन गई। मामला राज्य मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा है।

जिला चिकित्सालय में हुई थी नसबंदी 

जबलपुर जिले में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की लापरवाही से एक गरीब महिला की नसबंदी के बाद भी तीसरी बार मां बनने का मामला सामने आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला ने जिला चिकित्सालय में नसबंदी कराई थी। नसबंदी के कुछ समय बाद उन्हें दोबारा गर्भ ठहरने का अहसास हुआ। जब महिला ने स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

आयोग ने लिया संज्ञान-जारी किया नोटिस 

मामले की जानकारी राज्य मानव अधिकार आयोग तक पहुंची, जिसके बाद संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।