IPS Transfer: राज्य में हुआ 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो जिलों के SP बदले, जानें किसे कहाँ भेजा गया?
पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग में बड़ी हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने आईएएस के बाद अब 28 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (West Bengal IPS Transfer) किया गया है। दार्जिलिंग और कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। 5 WBPS अफसरों को भी नया पदभार सौंपा गया है। एडीजी, आईजी, डीसी और
पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग में बड़ी हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने आईएएस के बाद अब 28 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (West Bengal IPS Transfer) किया गया है। दार्जिलिंग और कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। 5 WBPS अफसरों को भी नया पदभार सौंपा गया है। एडीजी, आईजी, डीसी और अन्य पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने 14 जुलाई (मंगलवार) को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।
आईपीएस अधिकारी नटराजन रमेश बाबू को डीजी और आईजीपी, सीआईडी पश्चिम बंगाल पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें डीजी, करेक्शनल सर्विसेज पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ADG, टेलीकम्युनिकेशंस के पद पर सुप्रतिम सरकार को नियुक्त किया गया है। आर्थिक अपराध निदेशालय के निदेशक पद पर के. जयरमन को नियुक्त किया गया है। त्रिपुरारी अथर्व को एडीजी यातायात और सड़क सुरक्षा पश्चिम बंगाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजीपी एसटीएफ पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार त्रिपाठी को आईजी होमगार्ड पद पर नियुक्त किया गया हैं। एडीजी और आईजीपी IB पद पर विशाल गर्ग को तैनात किया गया है।
इन दो जिलों में नए एसपी नियुक्त
दार्जिलिंग के एसपी पद येलवाड़ श्रीकांत को नियुक्त किया गया है, जो पहले डीसी डीडी कोलकाता पद पर कार्यरत थे। दार्जिलिंग एसपी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी प्रतिष्ठा झरकारिया को डीसी केएपी पहली बटालियन पद पर नियुक्त किया गया है। जसप्रीत सिंह एसपी, कूच बिहार पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करके एसपी, सीसीडब्ल्यू पद पर भेजा गया है। बिशप सरकार को सीओ नारायणी बटालियन कूचबिहार पद की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष जोशी को एसपी कूच बिहार पद पर भेजा गया है, जो पहले डीसी ट्रैफिक कोलकाता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इन आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार
डीसी साइबर कोलकाता पुलिस पद पर कार्यरत स्पर्श निलंगानी, डीसी, ईबी कोलकाता पद की जिम्मेदारी दी गई है। आईजीपी नॉर्थ बंगाल रीजन पद पर सुकेश कुमार जैन को नियुक्त किया गया है। सीपी बिधाननगर पीसी पद पर राठौड़ अमित कुमार भारत को पदस्थ किया गया है। साइबर कोलकाता डीसी पद पर प्रदीप कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। रायगंज रेंज के नए डीआईजी डेविड इवान लेपचा होंगे। सुधीर कुमार नीलकंतम को आईजी, एसटीएफ पश्चिम बंगाल पद की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस तबादला सूची नीचे दी गई है-

