भोपाल में सजा ‘सूत्रा लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’, मंत्री तुलसी सिलावट ने महिला उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह

राजधानी भोपाल के होटल रैडिसन में आयोजित दो दिवसीय ‘सूत्रा लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का पहला दिन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री तुलसी सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे

Jul 14, 2026 - 18:30
भोपाल में सजा ‘सूत्रा लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’, मंत्री तुलसी सिलावट ने महिला उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह

राजधानी भोपाल के होटल रैडिसन में आयोजित दो दिवसीय ‘सूत्रा लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का पहला दिन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री तुलसी सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने हुनर को पहचान दिलाने का बेहतर मंच देते हैं।

महिलाओं ने अपने काम और हुनर का किया प्रदर्शन

एग्जीबिशन में भोपाल की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया। यहां महिलाओं ने अपने उत्पाद और कार्यों को प्रदर्शित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहर की सामाजिक, व्यावसायिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की मौजूदगी रही।

बेलपत्र देकर किया गया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रमुख अनीता मिश्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का बेलपत्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

कई प्रमुख महिलाओं ने की सहभागिता

कार्यक्रम में माला सिंह, सीमा शर्मा, हर्षा, हेमा गुप्ता, डॉली, ऋतुप्रिया और अलका दीदी सहित शहर की कई प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को समय की जरूरत बताया।

वंदना सिंह और प्रीति चौहान रहीं मुख्य होस्ट

आयोजन का संचालन अनुग्रह बहुउद्देशीय सेवा संस्थान की वंदना सिंह और लक्ष्य राज किचन की प्रीति चौहान ने मुख्य होस्ट के रूप में किया। कार्यक्रम के अंत में सूत्रा एग्जीबिशन की टीम ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। टीम ने कहा कि सभी के सहयोग से आयोजन का पहला दिन सफल रहा और दूसरे दिन भी लोगों की अच्छी भागीदारी की उम्मीद है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।