श्री राम मंदिर दान-चोरी मामले पर महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखा पत्र, बोले “दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा”

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान-चोरी के मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक पत्र लिखकर और कहा कि इस पाप को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने

Jul 6, 2026 - 14:30
श्री राम मंदिर दान-चोरी मामले पर महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखा पत्र, बोले “दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा”

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान-चोरी के मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने एक पत्र लिखकर और कहा कि इस पाप को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने पत्र में लिखा है कि “श्री रामलला सरकार जी के मंदिर में हुई दान-चोरी से मैं काफी आहत हूँ। जिसने यह पाप किया है, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने इस घटना को सिर्फ चोरी नहीं बल्कि धार्मिक आस्था पर आघात बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया भरोसा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर में हुई दान-चोरी की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इस पाप को करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी और अपराधियों को उनके कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी।

“करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न”

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने पत्र में इस पूरे प्रकरण को करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं और आस्था से जुड़ा मुद्दा बताते हुए राजनीतिक दलों और नेताओं से भी अपील की। उन्होंने लिखा कि “यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है। मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।” महंत का यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब राम मंदिर में दान-चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है।

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार को अयोध्या में आयोजित हो रही है। बैठक में ट्रस्ट के सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान चढ़ावा चोरी प्रकरण, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

Mahant Nritya Gopal Das Writes Letter on Ram Temple Donation