MP Board 2nd Exam 2026: 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से इस साल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाने वाला है। इसके लिए बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। दूसरी परीक्षा की जो डेट शीट सामने आई है उसके मुताबिक दसवीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई और 12वीं
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से इस साल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाने वाला है। इसके लिए बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। दूसरी परीक्षा की जो डेट शीट सामने आई है उसके मुताबिक दसवीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई और 12वीं के परीक्षा 7 मई से 25 में तक चलेगी।
अगर आप भी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं तो हम आपके लिए परीक्षा की तारीख और पेपर की सारी जानकारी लेकर आए। चल जान लेते हैं कि कितनी तारीख को कौन सा पेपर है।
10वीं का टाइमटेबल
7 में से कक्षा दसवीं की परीक्षा शुरू होगी जिसमें पहला पेपर हिंदी का है। 8 मई को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी के साथ-साथ मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए गायन, वादन, तबला, कंप्यूटर और चित्रकला की परीक्षा रखी गई है। 9 मई को उर्दू का पेपर है और 11 मई को गणित का पेपर रखा गया है। 12 मई को नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर होगा। 13 मई को संस्कृत, 14 मई को सामाजिक विज्ञान, 16 मई को विज्ञान और 19 मई को अंग्रेजी का पेपर है।
12वीं का टाइमटेबल
7 मई से कक्षा 12वीं की परीक्षा भी शुरू होगी। जिसमें पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन और तबला पखावज का रखा गया है। 8 मई को हिंदी का पेपर है। 9 मई को रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, ड्राइंग एवं पेंटिंग। 11 मई को नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सारे विषय और शारीरिक शिक्षा, 12 मई को भौतिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र, विज्ञान के तत्व, एनिमल हसबैंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफॉर्मिंग एंड फिशरीज, भारतीय कला का इतिहास, 13 मई को भूगोल, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 14 मई को कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी, 15 मई को संस्कृत, 16 मई अंग्रेजी, 18 मई बायोलॉजी, 19 मई ड्राइंग एवं डिजाइन, 20 मई समाज शास्त्र, 21 मई गणित, मनोविज्ञान, 22 मई इन्फॉर्मटिक प्रैक्टिसेज, 23 मई उर्दू, मराठी और 25 मई को राजनीति शास्त्र का पेपर है।
क्या रहेगा समय
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाने वाला है। इसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। एग्जाम की तारीख से कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएंगे। स्टूडेंट प्रवेश पत्र स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।