समाधान योजना: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज में 90% तक छूट, अबतक 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही ‘समाधान योजना 2025-26’ का द्वितीय चरण की अंतिम 31 मार्च 2026 है। जो बिजली उपभोक्ता तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब तय तिथि तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त

Mar 27, 2026 - 09:30
समाधान योजना: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज में 90% तक छूट, अबतक 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही ‘समाधान योजना 2025-26’ का द्वितीय चरण की अंतिम 31 मार्च 2026 है। जो बिजली उपभोक्ता तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब तय तिथि तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि समाधान योजना में अब तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं में सरचार्ज में छूट का लाभ लिया है।

अबतक 25 लाख 75 हजार उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

  • मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अभी तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। कुल 1231 करोड़ 68 लाख रुपये जमा किये गये हैं, जबकि 420 करोड़ 93 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 63 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 701 करोड़ 91 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 301 करोड़ 22 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
  • पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 9 लाख 62 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 275 करोड़ 46 लाख रुपये जमा हुए हैं, जबकि 83 करोड़ 77 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
  • पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 8 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 254 करोड़ 31 लाख रुपये जमा हुए हैं, जबकि 35 करोड़ 94 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।

पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी योजना

  • मध्य प्रदेश में समाधान योजना 3 नवंबर 2025 से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना दो चरणों में शुरू की गई।
  • प्रथम चरण 3 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहा। इसमें बकाया बिल एकमुश्त जमा करने पर 60 से लेकर 100% तक सरचार्ज माफ किया गया।
    दूसरा व अंतिम चरण 1 फरवरी से शुरू हुआ था जो अब 31 मार्च 2026 तक चलेगा। योजना में एक मुश्त भुगतान करने पर 70 से 90% तथा किस्तों में भुगतान करने पर 50 से 60 % तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है।
  • घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10% तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25% भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं पंजीयन

  • समाधान योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को मप्र मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के लिये portal.mpcz.in पर पंजीयन कराना होगा।
  • कंपनी के “उपाय” ऐप एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) तथा एमपी ऑनलाइन पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्‍ध है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है।
  • घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 % तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25% भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।
  • विस्तृत विवरण तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है साथ ही विद्युत वितरण केंद्र से भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।