MP Weather: दतिया-सतना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में रिमझिम के आसार, प्रदेश में अब भी 18% कम बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं 45 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस

Aug 5, 2026 - 11:30
MP Weather: दतिया-सतना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में रिमझिम के आसार, प्रदेश में अब भी 18% कम बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं 45 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने व गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।  6 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश, अन्य शहरों में रिमझिम

  • दतिया, भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

MP में सामान्य से 18% पानी गिरा, 43 जिलों की स्थिति कमजोर

  • 1 जून से 3 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक औसतन 16 इंच ( 407.2 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 19.5 इंच (495.2 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 22% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 14% कम पानी गिरा है।
  • 55 जिलों में से 43 जिलों की स्थिति चिंताजनक हैं। खास करके जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिले सबसे कमजोर स्थिति में हैं।
  • बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवास में सबसे ज्यादा करीब 29 इंच बरसात हुई है।
  • अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, भोपाल, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी कम बारिश हुई है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।