रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सराहनीय पहल, MP के डाकघरों में विशेष राखी काउंटर, अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग भी उपलब्ध
रक्षाबंधन के मौके पर अक्सर दूर रहने वाली बहनों को डाक के जरिए अपने भाइयों तक राखी पहुंचाते हुए देखा जाता है। बहनों के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारतीय डाक द्वारा विशेष पहल की गई है। दरअसल, यहां के डाकघर में विशेष राखी बुकिंग काउंटर शुरू किए गए हैं। जो बुकिंग काउंटर
रक्षाबंधन के मौके पर अक्सर दूर रहने वाली बहनों को डाक के जरिए अपने भाइयों तक राखी पहुंचाते हुए देखा जाता है। बहनों के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारतीय डाक द्वारा विशेष पहल की गई है। दरअसल, यहां के डाकघर में विशेष राखी बुकिंग काउंटर शुरू किए गए हैं।
जो बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं, उनके माध्यम से देश के साथ-साथ विदेश में रहने वाले भाइयों के लिए भी राखियां सुरक्षित तरीके से सही समय पर भेजी जा सकेंगी। डाकघर में यह विशेष काउंटर तय समय पर उपलब्ध होंगे, जहां से कोई भी बहन अपने भाई को राखी भेज सकती है।
डाकघरों में राखी काउंटर
मध्य प्रदेश के बालाघाट, वारासिवनी, मंडला, बैतूल जैसे कई जिलों में डाकघर में विशेष राखी बुकिंग काउंटर सुविधा शुरू की गई है। यह बुकिंग काउंटर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। इस समय में कभी भी जाकर राखी पोस्ट की जा सकती है। न केवल देश बल्कि अंतर्राष्ट्रीय राखी डाक बुकिंग की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गई है।
➡️ रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सुविधा, बैतूल में खुला राखी बुकिंग काउंटर
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर बैतूल में विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर की व्यवस्था की गई है।
— PRO JS Betul (@BetulProjs) August 4, 2026
#बालाघाट
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, बालाघाट व वारासिवनी में खुले विशेष राखी बुकिंग काउंटर, विदेश भेजने की भी सुविधारक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहनों तक राखियां समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। pic.twitter.com/nrsopmYMzH
— Collector Balaghat (@collectorbalagh) August 3, 2026
मिलेगी ये सुविधा
इन राखी काउंटर पर विशेष लिफाफे उपलब्ध करवाए गए हैं। जिससे बहनें अपने भाइयों तक राखी विश्वसनीय डाक सेवा के जरिए सुरक्षित पहुंचा सकेंगी। स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक की सुविधा भी इन काउंटर पर उपलब्ध है। इनके जरिए नागरिक राखी के साथ उपहार सामग्री भी आसानी से भेज सकेंगे। इन काउंटर को शुरू करने का उद्देश्य देश के दूरस्थ स्थानों तक सुरक्षित और शीघ्र राखी पहुंचाना है।
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष राखी बुकिंग सुविधा
सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी सेवा
RM-https://t.co/eY9SbtqCR2@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh#mandla@IndiaPostOffice pic.twitter.com/qRxxzsrkbw
— PROJS Mandla (@MandlaJSPRO) August 3, 2026
नहीं करनी होगी प्रतीक्षा
डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के लिए की गई इस पहल को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। राखी की शीघ्र बुकिंग हो सके और यह जल्द से जल्द पर पहुंच सके इसके लिए पूरी व्यवस्था तैयार की गई है। अलग काउंटर होने की वजह से नागरिकों को अब राखी भेजने के लिए लाइन में लगकर प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।