NEET-UG 2026: फर्जी और AI से बनी OMR पर NTA सख्त, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 की OMR शीट की स्क्रूटनी के दौरान फर्जी और AI से तैयार OMR मिलने के मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि OMR शीट से जुड़ी हर शिकायत की बारीकी से जांच की जा
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 की OMR शीट की स्क्रूटनी के दौरान फर्जी और AI से तैयार OMR मिलने के मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि OMR शीट से जुड़ी हर शिकायत की बारीकी से जांच की जा रही है।
NTA के अनुसार, स्क्रूटनी के लिए भेजी गई कई OMR शीट जांच के दौरान फर्जी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई पाई गई हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर शिकायत का सत्यापन किया जा रहा है।
एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि स्क्रूटनी के लिए केवल मूल (Original) OMR शीट ही जमा करें। किसी भी तरह की एडिट की गई, फर्जी या AI से तैयार OMR भेजने से बचें।
NTA ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच के दौरान कोई शिकायत फर्जी दस्तावेज या AI से तैयार OMR के आधार पर की गई पाई जाती है, तो संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थी केवल वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर ही अपनी शिकायत दर्ज कराएं।