INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, सहयोगी दलों के बयानों ने विपक्ष की एकजुटता पर उठाए सवाल
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की आज एक बैठक होने वाली है। यह बैठक सत्ता पक्ष को नीट पेपर लीक से लेकर सीबीएसई ओएसएम और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाने के उद्वेश्य से आयोजित करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस द्वारा
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की आज एक बैठक होने वाली है। यह बैठक सत्ता पक्ष को नीट पेपर लीक से लेकर सीबीएसई ओएसएम और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाने के उद्वेश्य से आयोजित करने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस द्वारा इस बैठक के संबंध में 23 से ज्यादा पार्टियों के इसमें शामिल होने का दावा किया गया है। वहीं DMK की नाराजगी और बैठक से किनारा करने की भी हर जगह चर्चा हो रही है। इस बीच दिल्ली में पोस्टर वार का नजारा देखने को मिला।
INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वार
सोमवार को होने वाली बैठक से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। एनडीएमसी क्षेत्र में जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ गंठबंधन के नेताओं के खिलाफ दिए गए बयान तस्वीर के साथ लिखे गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इन पोस्टरों में क्या लिखा है।
राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार का एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें उनका दिया गया बयान राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है लिखा हुआ है।
DMK की पीठ में घोंपा छुरा: उदयनिधि स्टालिन
उधयानिधि स्टालिन के नाम से पोस्टर लगाया गया है। इसमें कांग्रेस द्वारा DMK की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया गया है। इसमें लिखा है 20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर बैठकर आगे बढ़ती रही और अब उन्होंने हमारे ही पीठ पर छुरा घोंप दिया।
मैं चला लूंगी गठबंधन: ममता बनर्जी
राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ममता बनर्जी की फोटो लगाते हुए एक पोस्टर चस्पा किया गया है। इस पर लिखा है अगर कांग्रेस गठबंधन नहीं चला सकती तो मैं उसे चलाने को तैयार हूं।
कांग्रेस को कमजोर कर रहे राहुल: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के नाम से लगाए गए पोस्ट में लिखा है। लोग कहते हैं हम कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। भला मैं क्या कांग्रेस को कमजोर करूंगा? राहुल गांधी अकेले इस काम को अच्छी तरह कर रहे हैं।
राहुल की समझ कार्यकर्ता से भी कम: पिनाराई विजयन
पिनाराई विजयन के नाम से लगाए गए एक पोस्ट में लिखा है – राहुल गांधी एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, फिर भी उनमें इतनी समझ नहीं जितनी कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता में होती है।