जालंधर में PM Modi का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Jalandhar visit)आज जालंधर पहुंचे यहाँ उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी की सरकार रही, प्रधानमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। पंजाब को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Jalandhar visit)आज जालंधर पहुंचे यहाँ उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी की सरकार रही, प्रधानमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। पंजाब को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही करेगी। पंजाब में नया निवेश आए, पंजाब में रोजगार के नए अवसर बनें, पंजाब में बने प्रोडक्ट दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे, ये काम भाजपा ही करेगी।
प्रधानमंत्री ने काह आज मुझे जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने का अवसर मिला है। आज जींद में ही मुझे कुरुक्षेत्र में एक भव्य सिख म्यूजियम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। यह म्यूजियम गुरु परंपरा को, गुरुओं के ज्ञान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह गुरुओं की शिक्षाओं, उनके बलिदान और सेवा की परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाला सेवा केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा आज भारत सरकार देश भर में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। पंजाब में भी ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। भले ही राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन पंजाब के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। केंद्र में BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार राज्य की तरक्की सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
मोदी ने कहा आज दौलतपुर चौक और करतौली के बीच नई लाइन भी शुरू हुई है। करतौली से अंबाला के बीच नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई गई है। आज ही लुधियाना बायपास का शिलान्यास, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक सेक्शन का लोकार्पण हुआ है। मैं ऐसे हर प्रोजेक्ट के लिए देशवासियों को और खासतौर पर पंजाब के भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
पीएम ने कहा भारतीय रेल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की सवारी है, लेकिन 2014 से पहले तक रेलवे की क्या स्थिति थी ये आप अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की झूठी घोषणा करके आराम से बैठ जाती थी। हमारे रेलवे स्टेशनों को कांग्रेस ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। अंग्रेजों के जमाने में जो स्टेशन बने थे उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था।
मोदी ने कहा भारतीय रेलवे देश के गरीब और मध्यम-वर्गीय लोगों के लिए परिवहन का एक अहम ज़रिया है। 2014 से पहले, रेलवे की हालत कैसी थी, यह बात सभी जानते थे और यह चिंता का विषय भी था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार अक्सर नई ट्रेनें शुरू करने के खोखले वादे करती थी, लेकिन ज़मीनी स्तर पर बहुत कम काम होता था। रेलवे स्टेशनों की हालत बहुत खराब थी, और ब्रिटिश काल में बने स्टेशनों को नज़रअंदाज़ किया गया था और उनकी ठीक से देखभाल नहीं की जाती थी।
उन्होंने कहा हमारा रेलवे नेटवर्क बहुत बड़ा है दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक, फिर भी इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया गया। अभी जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें दशकों पहले ही हो जाना चाहिए था। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारें इस ज़रूरी सार्वजनिक संपत्ति के आधुनिकीकरण और रखरखाव को प्राथमिकता देने में नाकाम रहीं। भारतीय रेल का नेटवर्क इतना विशाल है कि रोज उसमें जितने यात्री सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है।
अमृत भारत स्टेशन योजना से हो रहा स्टेशनों का कायाकल्प
प्रधानमंत्री ने कहा जो काम आज हो रहे हैं, वो काम तो 30-40 वर्ष पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ये काम था ही नहीं। गरीब और मिडिल क्लास को भी सुविधा चाहिए, उनको भी साफ सफाई चाहिए, इनके समय की भी वैल्यू है, इस पर पहले की सरकारें चर्चा भी नहीं करती थीं। इस सोच के साथ विकसित भारत नहीं बन सकता था। मोदी बोले बीते वर्षों में भाजपा सरकार ने स्थितियों को बदलना शुरू किया। आज पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, इनमें से कई स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। आज ऐसे ही 75 स्टेशनों का कायाकल्प हो चुका है।
पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है
आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है। यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवॉर हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। सरेआम लोगों से फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है, आए दिन थानों पर अटैक होते हैं और सबसे दुखद तो ये है कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं, पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।
AAP की पहचान कट्टर बेईमान पार्टी की है
पीएम ने कहा कुछ दिन पहले ही इनके एक विधायक को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। ये सजा सरकारी अधिकारियों पर हमले और वसूली के मामले में सुनाई गई है। वसूली, उगाही, अवैध कब्जे ये सब इनकी राजनीति का ट्रेड मार्क बन चुके हैं। ऐसे ही कई मामलों में कई सारे लोग तो अभी जमानत पर बाहर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा जनता की सेवा का काम साफ नीयत से होता है, ईमानदारी की भावना से होता है। लेकिन आज जो पार्टी पंजाब में सरकार में है, उसकी ना नीयत साफ है और ना ही वो ईमानदार है। उसकी पहचान ही कट्टर बेईमान पार्टी की है। पंजाब में कांग्रेस में कुर्सी का किस्सा ही खत्म नहीं होता। ये इसलिए नहीं लड़ रहे कि पंजाब का हित कैसे होगा, इनकी लड़ाई इसलिए है कि इनकी जो कुर्सी है, वो किसके पास रहेगी।