आज दिल्ली में मेट्रो मंडे, DMRC ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे, सड़कों पर दौड़ेगी 6 हजार से ज्यादा बसें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे जनता से ईंधन बचाने की अपील की है। तबसे अलग अलग शहरों में नए नए नजारे देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा भी मेट्रो मंडे घोषित किया गया है। आज पहला सोमवार है जब लोगों से मेट्रो के जरिए आवागमन करने को कहा गया है। मेट्रो मंडे का

May 18, 2026 - 09:30
आज दिल्ली में मेट्रो मंडे, DMRC ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे, सड़कों पर दौड़ेगी 6 हजार से ज्यादा बसें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे जनता से ईंधन बचाने की अपील की है। तबसे अलग अलग शहरों में नए नए नजारे देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा भी मेट्रो मंडे घोषित किया गया है। आज पहला सोमवार है जब लोगों से मेट्रो के जरिए आवागमन करने को कहा गया है।

मेट्रो मंडे का काफी प्रचार प्रसार किया गया है। आम लोगों से अपने निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग करने की अपील की गई है। इसके जरिए ईंधन बचाने की अनूठी पहल की जा रही है।

दिल्ली में मेट्रो मंडे आज

सरकार द्वारा की गई अपील के बाद आज दिल्ली मेट्रो में भीड़ बढ़ने की काफी संभावना है। इसी को देखते हुए DMRC ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल 6 अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएगी, जो अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीटीसी की भी सभी 6300 बसों को दौड़ाया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को घरों से कार्यालय लाने के लिए भी 58 बसों लगाया गया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सुविधा

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी परेशानी के कार्यालय पहुंच सकें। सरकारी कामों में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। इसके लिए बसों को लगाया गया है। सरकार ने जनता से इस पहल में बढ़ चढ़कर साथ देने की अपील की है। आम जनता के साथ मंत्री भी मेट्रो का सफर करते नजर आ सकते हैं।

सरकार के पास कितनी सुविधा

सार्वजनिक परिवहन के रूप में सरकार के पास मौजूद सुविधाओं की बात करें तो दिल्ली के डीटीसी की 6300 बसों का संचालन होता है। इनमें 4538 बसें इलेक्ट्रिक हैं। एनसीआर क्षेत्र के लिए बसों का संचालन होता है। ये बस सोनीपत, रोहतक, पानीपत, धारूहेड़ा और बड़ौत के लिए संचालित की जाती है।

वहीं दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 416 किमी लंबा है। 303 स्टेशनों पर 343 ट्रेनों के साथ रोजाना लगभग 4500 से अधिक फेरे संचालित किए जाते हैं। 65 लाख से ज्यादा यात्री मेट्रो का उपयोग करते हैं। जो फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से हैं।