इंदौर पुलिस का एक्शन, बंद मकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच, इंदौर में बंद मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले दो शातिर बदमाशों को संयोगितागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच, इंदौर में बंद मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले दो शातिर बदमाशों को संयोगितागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है। बरामद जेवरात में करीब 100 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस उपायुक्त अभिषेक रंजन ने बताया कि दोनों आरोपी शहर के कई थाना क्षेत्रों में हुई बड़ी नकबजनी और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं।
लाखों के जेवरात चोरी कर मौके से फरार हुए बदमाश
पुलिस के अनुसार, यह चारी की घटना 10 अगस्त की है। जहां संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया था। परिवार मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शहर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
इस घटन की शिकायत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष तकनीकी टीम गठित की। टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की। लगातार निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने रोहित उर्फ छोला और चंदन पिता गणेश अकोले को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने थाने आरोपियों को लाकर उनके पूछताछ की। पूछताछ के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नेमावर रोड स्थित उनके गुप्त ठिकाने से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया।
दोनों आरोपी आदतन अपराधी, कई थानों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रोहित उर्फ झूला और चंदन अकोले आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से शहर में हुई अन्य नकबजनी और चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी की कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।