छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कई नेता, मांगा इस्तीफा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने हाथों में रस्सी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया। नीट यूजी में धांधली और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने हाथों में रस्सी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया। नीट यूजी में धांधली और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई “क्रूरता” पर केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है।
राहुल गांधी ने 21 जुलाई को सोशल मीडिया X साझा करते हुए “पीएम आवास चलो” प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “सोमवार को युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा, “सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत की युवाओं का भविष्य प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”
राहुल गांधी ने जनता से की ये अपील
नेता प्रतिपक्ष ने जनता से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानता है कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। वे हमारे प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में शामिल हो। उन्होंने यह भी कहा कि “छात्रों पर हमला भारतीय परिवार पर हमला है।”
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा कि, “जब तक साथ छात्रों और युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इस विरोध प्रदर्शन को जारी रखेंगे। दिन हो या रात नरेंद्र मोदी को बाहर आना पड़ेगा।” देवेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाए और कहा कि, “जब भी लोग आवाज उठाते हैं वह मौन हो जाते हैं। छात्र लगातार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले को कोई भी लेकर सुनवाई नहीं की गई। न ही सदन में भी विपक्ष को कुछ बोलते नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण राहुल गांधी ने पीएम आवास के सामने धरना देने का फैसला लिया।” कांग्रेस न दोनों सदनों में गृह मंत्री का जवाब मांगा है।
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
जब तक छात्रों-युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता और हम लोग PM आवास के सामने से हिलने वाले नहीं हैं।
दिन हो या रात… नरेंद्र मोदी को बाहर आना पड़ेगा।
हमारी अपील है- जो भी जहां है, वो यहां आए और धरने पर बैठ जाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं… pic.twitter.com/NYu3BZDxEe
— Congress (@INCIndia) July 21, 2026