आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर शाही चीफ मुफ्ती ने जारी किया फतवा, विवाह को शरीयत के खिलाफ बताया

सोशल मीडिया पर तमाम बहस के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी अब धार्मिक बहस का विषय बन गई है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन ने इस विवाह को लेकर फतवा जारी किया है। फतवे में उन्होंने कहा है कि इस्लाम में किसी मुस्लिम पुरुष का गैर-मुस्लिम

Jul 14, 2026 - 16:30
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर शाही चीफ मुफ्ती ने जारी किया फतवा, विवाह को शरीयत के खिलाफ बताया

सोशल मीडिया पर तमाम बहस के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी अब धार्मिक बहस का विषय बन गई है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन ने इस विवाह को लेकर फतवा जारी किया है। फतवे में उन्होंने कहा है कि इस्लाम में किसी मुस्लिम पुरुष का गैर-मुस्लिम महिला से विवाह करना शरीयत के अनुरूप नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह शरीयत की दृष्टि में गुनहगार होगा और इससे इस्लाम की छवि को भी नुकसान पहुंचता है।

मौलाना इफराहिम हुसैन ने कहा कि मुसलमानों को अपनी धार्मिक शिक्षाओं और शरीयत के नियमों का पालन करना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसे विवाह समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं और धार्मिक सिद्धांतों के विपरीत संदेश देते हैं। उन्होंने समुदाय से अपील की कि धार्मिक मामलों में इस्लामी शिक्षाओं का सम्मान किया जाए।

आमिर खान की शादी पर फतवा जारी

आमिर खान द्वारा की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहिम हुसैन ने फतवा जारी करते हुए इस विवाह को इस्लामी शरिया के खिलाफ बताया है। मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा “मुस्लिम पुरुष द्वारा गैर-मुस्लिम महिला से विवाह शरिया के अनुसार जायज नहीं है। इससे इस्लाम का नाम कलंकित होता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वाला व्यक्ति शरिया के नजरिए से गुनाहगार माना जाएगा। मुफ्ती साहब ने मुसलमानों से अपील की है कि वे धार्मिक शिक्षाओं का पालन करें और ऐसी हरकतों से बचें जो समाज में गलतफहमी फैला सकें।

हाल ही में हुई है तीसरी शादी

बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई स्थित अपने आवास पर गौरी स्प्रैट के साथ सिविल रजिस्टर्ड विवाह किया। ये निजी समारोह था जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव भी शादी में शामिल हुईं। आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी किसी भी पूर्व पत्नी और गौरी स्प्रैट ने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया है।