IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राज्य में हुआ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। प्रेसीडेंसी और मालदा डिवीजन के संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार की रात

Jul 14, 2026 - 16:30
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राज्य में हुआ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। प्रेसीडेंसी और मालदा डिवीजन के संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार की रात जारी किया है।

आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। संजय बंसल को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव पद के साथ-साथ वित्त (राजस्व) विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रेसीडेंसी संभाग के संभागीय आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौरव पहाड़ी को सौंपी गई है, जो पहले निदेशक पर्यावरण अध्ययन एवं आद्र भूमि प्रबंधन संस्थान पद पर कार्यरत थे।

मालदा डिवीजन के नए संभागीय आयुक्त कौन?

मालदा संभाग के संभागीय आयुक्त पद की जिम्मेदारी आयशा रानी ए. को सौंपी गई है। पहले वह शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों के विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थी। मालदा संभाग के संभागीय आयुक्त मोहम्मद गुलाम अली अंसारी को स्थानांतरित करके प्रधान सचिव, वॉटर रिसोर्स। इन्वेस्टिगेशन और डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर ADMI प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

निदेशक, पर्यावरण अध्ययन एवं आद्र भूमि प्रबंधन संस्थान पद पर सैक्वा मोनाजा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह पर्यावरण विभाग के विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पहले वह OSD, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सहकारी समितियों के अपर रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

अरिंदम्य मणि को राज्य चुनाव आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह विशेष आयुक्त, भूमि एवं भूमि सुधार और शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग पद कार्यरत थे। यहाँ देखें आईएएस ट्रांसफर लिस्ट