Promotion News: उप निरीक्षकों का निरीक्षक पद पर प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश
मध्य प्रदेश शासन ने आज पुलिस विभाग में पदस्थ उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोट किया है, प्रमोशन का आदेश पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल ने जारी किये हैं, सूची में आरक्षण के प्रावधानों का भी ध्यान रखा गया है। मुख्यालय की लिस्ट में अनुसूचित जनजाति के 12, अनुसूचित जाति के 10 , अनारक्षित वर्ग
मध्य प्रदेश शासन ने आज पुलिस विभाग में पदस्थ उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोट किया है, प्रमोशन का आदेश पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल ने जारी किये हैं, सूची में आरक्षण के प्रावधानों का भी ध्यान रखा गया है।
मुख्यालय की लिस्ट में अनुसूचित जनजाति के 12, अनुसूचित जाति के 10 , अनारक्षित वर्ग के 42 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया है अर्थात प्रमोशन लिस्ट में 64 उप निरीक्षक (रेडियो) हैं जिन्हें निरीक्षक (रेडियो ) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति
पुलिस मुख्यालय के आदेश में कहा गया है कि म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 में निहित प्रावधान अनुसार उप निरीक्षक (रेडियो)/कार्यवाहक निरीक्षक (रेडियो) से निरीक्षक (रेडियो) के पद पर पदोन्नति दिये जाने हेतु वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+4200 (मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 में विनिर्दिष्ट पे-मेट्रिक्स लेवल 10) में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से उसी जगह पदस्थ किया जाता है।
इन निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त समस्त पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा भवष्यि में पारित किए जाने वाले आदेश के अधीन होंगी। पदोन्नत निरीक्षकों को वेतन निर्धारण के लिए मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
पुलिस दूरसंचार मुख्यालय का आदेश