Transfer News: बड़ा फेरबदल, 47 आईपीएस और टीपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से त्रिपुरा सरकार ने गुरुवार देर रात 47 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और त्रिपुरा पुलिस सेवा (टीपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 42 टीपीएस और 5 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सामान्य प्रशासन (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग द्वारा इस संबंध में 16 जुलाई 2026 को अधिसूचना
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से त्रिपुरा सरकार ने गुरुवार देर रात 47 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और त्रिपुरा पुलिस सेवा (टीपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 42 टीपीएस और 5 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सामान्य प्रशासन (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग द्वारा इस संबंध में 16 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
इस फेरबदल में एसपी गोमती, उत्तर, उनाकोटी, सेपाहिजाला, गोमती, यातायात और एससीआरबी में अतिरिक्त एसपी की नई नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही खोवाई, कुमारघाट, सोनमुरा, कमलपुर, कंचनपुर, सदर और अन्य उपमंडलों में एसडीपीओ को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
त्रिपुरा आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- उनाकोटी की पुलिस अधीक्षक (SP) सुधांबिका आर. (IPS) को एसपी (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात किया गया है।
- गोमती के अतिरिक्त एसपी ऋषभ (IPS) को उनाकोटी का एसपी नियुक्त किया गया है।
- एसपी (साइबर क्राइम) नबद्वीप जमातिया (IPS) का तबादला त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) की 15वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर किया गया है।
- शंकर देबनाथ (IPS) को टीएसआर की छठी बटालियन के कमांडेंट के पद से हटाकर एसपी (आर्थिक अपराध) के पद पर भेजा गया है।
- तिमिर दास (IPS) को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बनाया गया है।
टीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची
- पियामाधुरी मजूमदार (TPS) का तबादला एसपी (इकोनॉमिक ऑफेंस) से एसपी (विजिलेंस) के पद पर किया गया है।
- जेरेमिया डार्लोंग (TPS) एसपी (विजिलेंस) से कमांडेंट, CIAT स्कूल के पद पर चले गए हैं।
- किसन कुमार (TPS) को एसपी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (SCRB) के पद पर तैनात किया गया है।
- अनिर्बान दास (TPS) को कमांडेंट (SAF) से एसपी, गोमती के पद पर भेजा गया है।
- एच. फ्रांसिस डार्लोंग (TPS) को एसपी (एंटी-नारकोटिक्स) नियुक्त किया गया है।
- मीना कुमारी देबबर्मा (TPS) का तबादला एडिशनल एसपी, त्रिपुरा पुलिस कंट्रोल बोर्ड से एसपी (सीरियस क्राइम) के पद पर किया गया है।
- आशीष कुमार ठाकुर (IPS) का तबादला SDPO, कंचनपुरा से एडिशनल एसपी, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट भेजा गया है।
- डी. कुडियारासु (IPS) SDPO, खोवाई से एडिशनल एसपी, सेपाहिजाला डिस्ट्रिक्ट बनाया गया है।
- डॉ. चंदन साहा को एसपी (MTF) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) तथा एडिशनल एसपी (स्पेशल ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- अनिर्बान धर चौधरी को 12वीं बटालियन TSR के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- अमिताभ पाल अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा एसपी (सरकारी प्रतिष्ठान सुरक्षा) का जिम्मा दिया गया है। अन्य नाम नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं।