मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 465 किलो डोडाचूरा और वाहन सहित लगभग 21 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना अफजलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 465 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना अफजलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 465 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ एवं वाहन सहित लगभग 21 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
आरोपी गाड़ी छोड़कर हुए फरार
24 जुलाई की रात्रि में थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा नियमित गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, किंतु कुछ दूरी पर अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 21 कट्टों में भरा 465 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
डोडाचूरा और वाहन जब्त
पुलिस ने 9 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का 465 किलोग्राम डोडाचूरा तथा लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की स्कॉर्पियो जब्त कर थाना अफजलपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना जारी है तथा फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। मध्यप्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर लगातार सख्त नजर बनाए हुए है। तस्करी, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।