हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, पी चिदंबरम “दिमागी नक्सली” नहीं, बल्कि पूरी तरह से नक्सल हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से अपन संबोधन में कुछ खास लोगों की तरफ इशारा करते हुए “दिमागी नक्सली” शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है, जिन लोगों ने प्रधानमंत्री का इशारा समझा वे इसकी तारीफ

Aug 17, 2026 - 15:30
हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, पी चिदंबरम “दिमागी नक्सली” नहीं, बल्कि पूरी तरह से नक्सल हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से अपन संबोधन में कुछ खास लोगों की तरफ इशारा करते हुए “दिमागी नक्सली” शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है, जिन लोगों ने प्रधानमंत्री का इशारा समझा वे इसकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन जो लोग अपने हिसाब से अर्ह निकल रहे हैं वे आदत एक मुताबिक पीएम मोदी और भाजपा पर हमलावर हैं, लेकिन इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा अटैक किया है।

गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिश्वा सरमा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 15 अगस्त को किये गए वंदेमातरम के अपमान पर टिप्पणी की , उन्होंने कहा चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, उन्होंने देश के खिलाफ काम करने का मिशन अपना लिया है। उन्होंने देश का माहौल खराब करने की ठान ली है।

कांग्रेस पर देश विरोधी गतिविधि करने के आरोप  

‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान सोनिया गांधी का व्यवहार यह साफ कर देता है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश का क्या हाल होगा। ये लोग खुलेआम देश-विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं, जैसे लोगों को विरोध-प्रदर्शन के लिए उकसाना और देश में अराजकता का माहौल बनाने के लिए कहना।

छत्तीसगढ़ में हुए नक्लसी हमले की दिलाई याद 

असम के मुख्यमंत्री ने पूर्व गृह मंत्री पर बड़ा हमला करते हुए कहा जब पी चिदंबरम देश के गृह मंत्री थे तब विद्याचरण शुक्ला सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ में बम से उड़ा दिया गया था  इसके बाद भी कांग्रेस ने नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई।

चिदंबरम के बयान की जाँच होनी चाहिए 

हिमंत बिस्वा सरमा में कहा कि अब जब देश के गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम ने खुद को दिमागी नक्सली कहा है, तो इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने देश के गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जान-बूझकर कोई कदम नहीं उठाया। मुझे लगता है पी चिदंबरम दिमागी नक्सली  नहीं, बल्कि पूरी तरह से नक्सल हैं।

देश में बने शांतिपूर्ण माहौल से कांग्रेस असहज है

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा देश नक्सल मुक्त होगा ये कल्पना किसी ने भी नहीं की थी  पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश में बने शांतिपूर्ण माहौल बना है उससे कांग्रेस असहज है। कांग्रेस देश में अराजकता चाहती है और उसी का सहारा लेकर 2029 में सत्ता में आना चाहती है। इसलिए सत्ता पाने के लिए कांग्रेस जितना नीचे गिर अक्ती है उसकी प्रेक्टिस उनके नेताओं ने शुरू कर दी है