भगवंत मान सरकार के पूर्व मंत्री पर बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक ईडी की छापेमारी, पढ़ें खबर

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। दरअसल बुधवार सुबह ईडी की टीमों ने यूपी के नोएडा और बरेली, दिल्ली और पंजाब के जालंधर समेत कई शहरों में एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह

Jun 9, 2026 - 11:30
भगवंत मान सरकार के पूर्व मंत्री पर बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक ईडी की छापेमारी, पढ़ें खबर

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। दरअसल बुधवार सुबह ईडी की टीमों ने यूपी के नोएडा और बरेली, दिल्ली और पंजाब के जालंधर समेत कई शहरों में एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मोबाइल फोन के फर्जी एक्सपोर्ट और GST रिफंड घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। संजीव अरोड़ा पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार हैं और फिलहाल गुरुग्राम जेल में बंद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान जिन परिसरों पर रेड की गई, उनमें कई कारोबारी दफ्तर और आवास शामिल हैं। एजेंसी को शक है कि फर्जी दस्तावेजों और नकली निर्यात के जरिए करोड़ों रुपये का GST रिफंड लिया गया। इसी मामले में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी जांच के दायरे में आई है। यह कंपनी पहले रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी।

जानिए संजीव अरोड़ा पर क्या हैं आरोप?

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजीव अरोड़ा से जुड़ी कुछ कंपनियों पर करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की GST धोखाधड़ी का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि फर्जी एक्सपोर्ट दिखाकर सरकारी खजाने से गलत तरीके से टैक्स रिफंड लिया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, मोबाइल फोन को दुबई एक्सपोर्ट दिखाने के लिए कई दस्तावेज तैयार किए गए, लेकिन असल में लेन-देन पर सवाल खड़े हुए।

वहीं हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड पर आरोप है कि उसने करीब 102.5 करोड़ रुपये का फायदा फर्जी कारोबार के जरिए हासिल किया। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में जुड़े लोगों और कंपनियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

ईडी की इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि ईडी पंजाब के व्यापारियों को परेशान कर रही है। उन्होंने ED को “ED पार्टी” बताते हुए कहा कि छोटे कारोबारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।