भोपाल में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर मंगलवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रगति नगर में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नगर निगम, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को बुलडोजर से

Jun 9, 2026 - 21:30
भोपाल में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर मंगलवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रगति नगर में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नगर निगम, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रगति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कुछ महीने पहले खुद इलाके का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से करूरी और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आम नागरिकों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं- मंत्री सारंग

मंत्री के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। फिर मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस मामले को मंत्री सारंग ने कहा कि, “नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के संरक्षण और शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि, “आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

अधिकारियों को दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगी। नियमित तौर पर अतिक्रमण की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के नए अवैध कब्जे को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।

 

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।