“कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे..” उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान, भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार UCC का विरोध कर रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार […]

Aug 30, 2026 - 23:30
“कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे..” उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान, भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार UCC का विरोध कर रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा, उस सरकार के मंसूबे देखिए, जो इस कानून को गांव-गांव तक ले जाना चाहती है। यह बात अलग है कि बहुमत के दम पर उन्होंने इस काले कानून को पास करा लिया। लेकिन आने वाले समय में जब हमारी सरकार बनेगी, तो UCC को खत्म किया जाएगा।

उमंग सिंघार ने UCC को लेकर भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल

हालांकि उमंग सिंघार ने UCC को लेकर दिए बयान का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने UCC को लेकर भाजपा की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब देश का संविधान हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है, तो फिर UCC को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से लागू करने की राजनीति क्यों की जा रही है?

कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे: उमंग सिंघार

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार को UCC पर इतना ही भरोसा था, तो अमित शाह इसे लोकसभा में आम सहमति से कानून क्यों नहीं बना पाए? अब इसे अलग-अलग राज्यों के जरिए लागू कर देश को बांटने और अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश क्यों की जा रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी। ऐसे जनविरोधी और विभाजनकारी नियमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा, भाजपा के राजनीतिक एजेंडे से नहीं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।