पति ही निकला कातिल, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, पुलिस को गुमराह करने रची गोली की कहानी
ग्वालियर जिले की डबरा थाना पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है, हत्या का आरोपी महिला का पति ही निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पति ने तकिये से गला दबाकर पत्नी की हत्या की थी लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने
ग्वालियर जिले की डबरा थाना पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है, हत्या का आरोपी महिला का पति ही निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पति ने तकिये से गला दबाकर पत्नी की हत्या की थी लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने दवा की गोली खाने से मौत होने की कहानी गढ़ी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को थाना डबरा सिटी क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले धर्मेन्द्र उर्फ टिल्लू जाटव की पत्नी गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस को गुमराह करने बनाई कहानी, शक की सुई पति पर घूमी
शुरूआती पूछताछ में मृतका के पति धर्मेन्द्र ने बताया कि मृतका की तबीयत खराब होने एवं गोली खाने के कारण उसकी मौत हुई है। लेकिन घटनास्थल पर पड़ताल करने वाली पुलिस को धर्मेंद्र के बयान पर शंका हुई , फोरेंसिक जांच में मृतका के तकिये के नीचे खून के धब्बे दिखाई दिए वहीं उसकी नाक के पास भी खून निकलता दिखाई दिया, पुलिस को शरीर पर भी चोट के निशान दिखाई दिए।
पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों से हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस ने मृतका गीता के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट का इन्तजार किया, पीएम रिपोर्ट आते ही पुलिस का शक सही साबित हुआ, गीता की मौत दम घुटने से हुई यानि किसी ने उसका गला दबाकर उसे मारा है, पुलिस ने परिजनों के बयान लिए तो मालूम चला कि पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते थे, धर्मेंद्र अपनी पत्नी गीता के चरित्र पर शक करता था, उसके साथ मारपीट करता था उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पति ने स्वीकार किया अपना अपराध, पुलिस ने गिरफ्तार किया
घटना स्थल पर मिले साक्ष्य, परिजनों के बयान और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की शक की सुई मृतका गीता के पति धर्मेंद्र पर जाकर टिक गई, पुलिस ने उसे उठा लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, उसने बताया कि उसने ही तकिये से मुंह दबाकर पत्नी गीता की हत्या की है, पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।