इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदामों में भीषण आग, 15 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान, फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने के आरोप

ग्वालियर शहर के मुरार छावनी क्षेत्र में आज भीषण अग्निकांड हो गया, क्षेत्र के बंसीपुरा में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के चार गोदामों में आग लग गई , आग एक गोदाम से उठी और फिर धीरे धीरे उसने चार गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, क्षेत्रीय लोगों में मुरार छावनी प्रबंधन को सूचना दी और

Jul 25, 2026 - 20:30
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदामों में भीषण आग, 15 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान, फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने के आरोप

ग्वालियर शहर के मुरार छावनी क्षेत्र में आज भीषण अग्निकांड हो गया, क्षेत्र के बंसीपुरा में स्थित  इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के चार गोदामों में आग लग गई , आग एक गोदाम से उठी और फिर धीरे धीरे उसने चार गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया, क्षेत्रीय लोगों में मुरार छावनी प्रबंधन को सूचना दी और नगर निगम को सूचना दी जिसके बाद आग पर काबू करने के प्रयास शुरू हुए लेकिन तब तक करोड़ों रुपये के सामान जलकर खाक हो चुका था, स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिकों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के बहुत देर पहुंची, व्यापारियों के मुताबिक 15 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

मुरार के बंसीपुरा में रहने वाले लोगों ने शनिवार की शाम खुले मैदान में बने गोदामों में काला धुंआ उठता देखा, कुछ  देर में ही धुएं की तीव्रता बढ़ गई और आग की लपटें दिखाई देने लगीं, आग देखकर लोगों में हडकंप मच गया, लोगों ने तत्काल छावनी प्रबंधन को सूचना दी फिर नगर निगम के फायर अमले को सूचना दी लेकिन जब तक ये सहायता पहुंची आग चार गोदामों को अपनी चपेट में ले चुका था, आग विकराल रूप ले चुकी थी।

आग की सूचना पर पहुंची कलेक्टर 

नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आर्मी की गाड़ियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और धीरे धीरे करीब 50 गाड़ी पानी फेंककर आग को कंट्रोल किया। सूचना पर कलेक्टर रुचिका सिंह, नगर निगम अपर आयुक्त, सीएसपी मुरार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, कलेक्टर ने कहा आग पर कंट्रोल किया जा चुका है लेकिन आग बड़ी थी इसलिए इसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास अभी किये जा रहे हैं।

देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड भड़के लोग 

नगर निगम के फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कहा कि हमें जैसे ही सूचना मिली हमने गाड़ियाँ रवाना की और आग पर काबू करना शुरू किया हमें आर्मी की गाड़ियों का भी सहयोग मिल रहा है आग को बहुत हद तक कंट्रोल कर लिया गया है। निगम अधिकारी की बात सुनकर स्थानीय लोग भड़क गए, उन्होंने कहा कि ये झूठ बोल रहे है , एक व्यक्ति ने कहा मैंने खुद फोन किया है उसके डेढ़ घंटे बाद गाड़ी आई , यदि जल्दी गाड़ी आती तो कम नुकसान होता यहाँ करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।

15 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान 

अग्निकांड की चपेट में आये बाबा इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम के संचालक परमानन्द श्रीवास ने बताया कि बंसीपुरा में प्रदीप गुप्ता, शर्मा जी और अमित अग्रवाल के गोदाम है इन सभी गोदामों में इलेक्ट्रोनिक्स का सामान भरा हुआ है इसके अलावा फर्नीचर का भी सामान है उनके मुताबिक उनके पीछे प्रदीप गुप्ता का गोदाम है उससे उनके गोदाम में आग आई, अब ये आग कैसे लगी उन्हें नहीं मालूम उन्होंने कहा एक अनुमान के मुताबिक करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी ये जांच के बाद पता चल सकेगा लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कोई चिंगारी निकली हो जो विकराल आग में  बदल गई।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।