दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! CM रेखा गुप्ता ने अभय वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें यह खबर
दिल्ली सरकार ने अपनी संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव
दिल्ली सरकार ने अपनी संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद जनता और मीडिया तक सही, आधिकारिक और समय पर जानकारी पहुंचाना है।
दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि ‘पारदर्शिता, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन सरकार की प्राथमिकता है। नई प्रवक्ता व्यवस्था के जरिए सरकार के फैसलों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी व्यवस्थित तरीके से साझा की जाएगी। इससे सरकारी पक्ष को लेकर भ्रम की स्थिति भी कम होगी और लोगों तक तथ्य आधारित जानकारी पहुंचेगी।’
दिल्ली सरकार के प्रवक्ता क्या करेंगे?
वहीं नई व्यवस्था के तहत मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी करेंगे। वे विभिन्न विभागों से मिलने वाली प्रमाणित जानकारी को मीडिया और जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। किसी सरकारी फैसले, नई योजना या किसी समसामयिक मुद्दे पर सरकार का पक्ष भी यही प्रवक्ता स्पष्ट करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे मीडिया के सवालों का जवाब देंगे और सरकार के निर्णयों को लेकर फैली गलतफहमियों को भी दूर करेंगे। दरअसल दिल्ली सरकार का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूत संवाद बेहद जरूरी होता है। इसलिए प्रवक्ता व्यवस्था को औपचारिक रूप से मजबूत किया गया है, ताकि हर महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी एक तय प्रक्रिया के तहत लोगों तक पहुंचे।
जानिए कौन है अभय वर्मा?
जानकारी दे दें कि मुख्य प्रवक्ता बनाए गए अभय कुमार वर्मा लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है, जो अलग-अलग मुद्दों पर सरकार का अधिकृत पक्ष रखेंगे और मीडिया के साथ समन्वय बनाएंगे। दरअसल सरकार का कहना है कि यह फैसला केवल पदों की नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासनिक संवाद को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। आने वाले समय में सरकार की योजनाओं, बजट घोषणाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी इसी व्यवस्था के माध्यम से साझा की जाएगी।