इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो

Aug 25, 2026 - 19:30
इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।

बता दें कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ यानि ब्राउन शुगर बरामद किया है। एक आरोपी के पास से 25.02 ग्राम और दूसरे आरोपी के पास से 53.39 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त राजेश त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ दो कार्रवाई की गई है। हमारे पुलिस अधिकारी को सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है। जिसके बाद हमने टीम को सक्रिय किया और आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी प्रथम को शिवालय मार्ग स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 25.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी आयुष को सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस कंपनी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 53.39 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।