ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से अमेरिका में लोग दाने-दाने को मोहताज! जानिए इन दावों में कितनी सच्चाई
एक तरफ जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से युद्ध करने में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में हालात ऐसे हो चुके हैं कि लोग वहां पर अब खाने के लिए मोहताज हो रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी दिनों में स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।
New Delhi: यह कैसी स्थिति है? एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से युद्ध लड़ने में मशगूल हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके देश में आलम यह है कि अब लोग दाने दाने को मोहताज हो रहे हैं। लेकिन, दुर्भाग्य देखिए कि ट्रंप साहब को इससे कोई लेना देना नहीं है, वो बस दिन रात कैसे ईरान के चारों खाने चित्त करने हैं, इन्हीं विचारों में खोए रहते हैं।
चक शुमर का बड़ा दावा
अमेरिकी सीनेट में दिग्गज नेता चक शुमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते हुए यह दावा किया कि हमारे यहां पर लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि लोग अब एक वक्त का खाना छोड़ने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं।
US Iran War: ईरान ने ठुकराया प्रस्ताव फिर ट्रंप बोले… क्या बढ़ेगा युद्ध? पढ़ें पूरी खबर
अब अगर समय रहते अमेरिकी राष्ट्रपति ने सख्त कदम नहीं उठाया, तो आगे चलकर हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लेकिन, ट्रंप के रवैये से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वो मौजूदा समय में किसी भी प्रकार से ठोस कदम उठाने की स्थिति में हैं।
लापरवाह नेता हैं ट्रंप- शुमर
शुमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक लापरवाह नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा छेड़े गए युद्ध की वजह से आज अमेरिका में लोग दाने दाने को मोहताज हो रहे हैं। इस युद्ध की वजह से अमेरिका में खाने पीने की चीजें महंगी हो चुकी है।
अमेरिका में कम आय वाले लोगों का जीना दूभर हो चुका है। पता नहीं, यह स्थिति कब तक जारी रहेगी। अगर यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रहा, तो अमेरिका के हालात आगामी दिनों में और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अमेरिका में लोगों की थाली से खाना गायब हो चुका है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच चुकी है। पिछले महीने इसमें 34 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई थी।