इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, राजवाड़ा से पोहा-चाय के साथ हजारों लोगों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में शनिवार को आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने लोगों का खास ध्यान खींचा। दरअसल सुबह से ही यहां नागरिकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में शनिवार को आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने लोगों का खास ध्यान खींचा। दरअसल सुबह से ही यहां नागरिकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाना था।
दरअसल इस आयोजन के दौरान लोगों को सिर्फ पौधे लगाने का संदेश ही नहीं दिया गया, बल्कि उन्हें यह भी समझाया गया कि पौधों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पर्यावरण बचाने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने की बात कही। पूरे आयोजन में सामाजिक भागीदारी साफ दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोगों ने हरियाली बढ़ाने के इस अभियान का समर्थन किया। वहीं इस दौरान पोहा और चाय वितरण के कारण भी कार्यक्रम में लगातार लोगों की आवाजाही बनी रही।
एक पेड़ मां के नाम अभियान
वहीं राजवाड़ा में हुए इस कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा लोगों के बीच पहुंचे और स्वयं पोहा परोसकर अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि ‘हर व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी भी उठाए, तो आने वाले समय में शहर की हरियाली कई गुना बढ़ सकती है।’ दरअसल कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए अभियान का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने भी नागरिकों को अपने हाथों से पोहा वितरित किया।
दरअसल इस कार्यक्रम का एक खास आकर्षण 21 घंटे तक चलने वाला संगीतमय जागरूकता अभियान रहा। इस दौरान “एक अलख जगाऊंगा, अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाऊंगा” जैसे प्रेरक गीतों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इंदौर में बढ़ी मात्रा में लगाए जाएंगे पौधे
दरअसल राजवाड़ा पर सुबह से देर रात तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हस्ताक्षर अभियान, संकल्प पत्र और पोहा-चाय वितरण ने पूरे आयोजन को सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया। प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है और इंदौर को इसमें अहम भूमिका निभाने वाला शहर माना जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें।