अपने दोस्त के साथ मिलकर पोते ने चुराए दादी के सोने के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 07 लाख के आभूषण खंडहर से बरामद

भोपाल में टी टी नगर पुलिस ने दादी के ही सोने के जेवर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। दादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह थी घटना शिकायतकर्ता दादी मनसा बाई ने 02 जून को पुलिस

Jun 5, 2026 - 20:30
अपने दोस्त के साथ मिलकर पोते ने चुराए दादी के सोने के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 07 लाख के आभूषण खंडहर से बरामद
भोपाल में टी टी नगर पुलिस ने दादी के ही सोने के जेवर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। दादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह थी घटना 

शिकायतकर्ता दादी मनसा बाई ने 02 जून को पुलिस को बताया कि अपने निजी काम से 08 मई को भोपाल से बाहर जबलपुर गई थी बाद 13 मई वापस  को आने के बाद मैने अपने काम से आलमारी खोली और अंदर रखा सोने का सामान एक सोने का हार, दो सोने की चुडी, दो जोडे सोने के कान के टॉप्स, एक सोने की अंगुठी, एक सोने का मंगलसुत्र जिसमे सोने के 08 मोती थे तथा चाँदी की एक जोडी मोटी पाजेब रखी थी देखा तो वह अंदर नही था तब मैने यह बात अपनी नातीन खुशी से पूछा कि बेटा यहाँ सोने का सामान रखा था कहा गया तब वह बोली की मुझे दादी मुझे नही पता तब मैने अपने पूरे घर मे अपना सोने के सामान को तलाशा पर वह नही मिला जिसे कोई चोरी कर ले गया है। मैं जब जबलपुर गई थी तो मेरे घर पर केवल मेरी नातीन खुशी व मेरा नाती ऋषभ ही थे। बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पर टी टी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी 

पुलिस ने जब मामलें की जांच की तो सामने आया कि चोरी किसी और ने नहीं बल्कि पोते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की, और फरार हो गए, फरार आरोपियो की तलाश में पुलिस ने  रिषभ उर्फ विशेष श्रीवास पिता धनराज श्रीवास उम्र 18 वर्ष नि. झुग्गी न. 573 होटल पलाश के पास बाणगंगा नार्थ टीटी नगर भोपाल और आयुष श्रीवास पिता राजेश श्रीवास उम्र 24 वर्ष नि. म.न. 33 लक्ष्मी परिसर शाहपुरा को पकड़ा और जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा चोरी किया हुआ माल प्लेटिनम प्लाजा के पास खंडहर मकान मे छिपाना बताया गया जो आरोपीगण के कब्जे से चोरी किया हुआ माल एक सोने का हार , एक सोने की अंगुठी , एक जोड सोने की कान के टाप्स , दो सोने की चुडी तथा एक जोड चांदी के पाजेब को विधिवत जप्त किया गया।
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।