MP Weather: मंडला-शहडोल समेत 5 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, भोपाल-इंदौर में हल्की बारिश, प्रदेश में अबतक 13 इंच वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिसके चलते 29-30 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं 50 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश

Jul 26, 2026 - 10:30
MP Weather: मंडला-शहडोल समेत 5 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, भोपाल-इंदौर में हल्की बारिश, प्रदेश में अबतक 13 इंच वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिसके चलते 29-30 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं 50 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।
  • भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 10% कम बारिश

1 जून से 25 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 13 इंच 330.4 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 14.6 इंच (370.9 मिमी) मानी जाती है। यदि जुलाई अंत तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहा तो कोटा पूरा होने की प्रबल संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 10% से कम पानी गिरा है। अबतक जबलपुर-ग्वालियर समेत कुल 41 जिलों में कोटे से कम पानी गिरा है। वहीं, 14 जिलों मंदसौर, दमोह, सिवनी, निवाड़ी, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, हरदा, इंदौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। देवास में सबसे ज्यादा करीब 20 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।